📅 Friday, 25 September 2026 | 07:31 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,895.74 ▼ -932.46 (-1.25%) • निफ्टी 50: 23,140.50 ▼ -306.30 (-1.31%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,600 • 🥈 चांदी (1kg): ₹243,400 • ☀️ उज्जैन: 28°C (साफ आसमान)
इंदौर

Indore News : विश्व ब्राह्मण समाज संघ ने शुरू किया सार्थक दीपावली अभियान

📅 21 October 2024, 12:07 AM • ✍️ sunil paliwal-Anil Bagora • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Indore News : विश्व ब्राह्मण समाज संघ ने शुरू किया सार्थक दीपावली अभियान
Indore News : विश्व ब्राह्मण समाज संघ ने शुरू किया सार्थक दीपावली अभियान

कुष्ठ रोग आश्रम सहित विभिन्न बस्तियों में किया नमकीन, मिठाई और बिस्किट के पैकेट्स का वितरण

आओ बांटे दीपावली की खुशियां...

इंदौर. विश्व ब्राह्मण समाज संघ ने सार्थक दीपावली अभियान रविवार से शुरू किया। पहले चरण में पितृ पर्वत के पास कुष्ठरोग आश्रम सहित शहर की अलग-अलग बस्तियों में 250 से ज्यादा मिठाई-नमकीन के पैकेट और बिस्किट का वितरण किया गया। लोगों को जब मिठाई-नमकीन और बच्चों को बिस्किट के पैकेट दिए गए तो उनके चेहरे पर खुशियां देखने लायक थी।

विश्व ब्राह्मण समाज संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. योगेंद्र महंत ने बताया यह कार्यक्रम मप्र ज्योतिष एवं विद्वत परिषद के अध्यक्ष आचार्य पं. रामचंद्र शर्मा वैदिक के सान्निध्य में किया गया। मुख्य अतिथि समाजसेवी जगदीश गोयल बाबाश्री, अग्रवाल समाज केंद्रीय समिति के अध्यक्ष राजेश बंसल, शिक्षाविद् गिरधर नागर, अरविंद बागड़ी और पं. अनंत महंत थे। अभियान शुरु करने से पहले गणेशजी और हनुमानजी का पूजन किया गया।

इसके बाद शुरुआत कुष्ठरोग आश्रम से की गई। वहां दीपावली की खुशियां बांटी गई और नमकीन, मिठाई का वितरण किया गया। कुष्ठ रोग आश्रम के साथ ही एरोड्रम रोड से लगी अलग-अलग बस्तियों और क्षेत्रों में भी जरूरतमंदों को मिठाई-नमकीन का वितरण किया गया। पं. महंत ने बताया समाज संघ का यह अभियान दीपावली तक लगातार चलाया जाएगा। इसके तहत विभिन्न बस्तियों, क्षेत्रों में जरूरतमंद परिवारों के साथ दीपावली की खुशियां बांटी जाएगी।

एक छोटी सी पहल जरूरतमंद परिवारों को देगी खुशियां

कार्यक्रम में आचार्य पं. रामचंद्र शर्मा वैदिक ने कहा, सार्थक दीपावली अभियान से उन जरूरतमंद परिवारों की भी दीपावली अच्छे से मनेगी। यह छोटी सी पहल उन परिवारों को खुशियां देंगी, जिन जरूरतमंद परिवारों को मिठाई-नमकीन का वितरण किया गया था, उनकी खुशियां देखने लायक थी।

समाजसेवी जगदीश गोयल बाबाश्री ने कहा सार्थक दीपावली अभियान जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ा सार्थक कदम है। इस तरह के आयोजन की जरूरत है। अग्रवाल समाज केंद्रीय समिति के अध्यक्ष राजेश बंसल ने कहा जब से सार्थक दीपावली अभियान शुरू हुआ है, अग्रवाल-वैश्य समाज लगातार इस अभियान को अलग-अलग क्षेत्रों में दीपावली पूर्व आयोजित कर रहा है। उन्होंने विश्व ब्राह्मण समाज संघ के कार्यक्रम की सराहना की।

शिक्षाविद गिरधर नागर ने कहा, नर सेवा ही नारायण सेवा है। इस अभियान की जितनी सराहना की जाए कम है। कार्यक्रम संयोजक अनंत महंत ने कहा विश्व ब्राह्मण समाज दीपावली तक निरंतर यह अभियान चलाएगा।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें