📅 Wednesday, 23 September 2026 | 09:34 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,665.49 ▲ +136.41 (+0.18%) निफ्टी 50: 23,369.40 ▲ +40.40 (+0.17%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹154,900 🥈 चांदी (1kg): ₹250,400 ☁️ उज्जैन: 28°C (बादल छाए रहेंगे)
इंदौर

Indore News : सफाई कर्मी ने कहा कचरा फेंक कर जाने वालों को बेटा मैं ही धो दूं : निगम आयुक्त भी हंस पड़े

📅 24 February 2025, 12:51 AM ✍️ paliwalwani ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Indore News : सफाई कर्मी ने कहा कचरा फेंक कर जाने वालों को बेटा मैं ही धो दूं : निगम आयुक्त भी हंस पड़े
Indore News : सफाई कर्मी ने कहा कचरा फेंक कर जाने वालों को बेटा मैं ही धो दूं : निगम आयुक्त भी हंस पड़े

इंदौर. 

कचरा फेंक कर जाने वालों को बेटा मैं ही धो दूं...जब निगम आयुक्त के सामने कहा सफाई कर्मी ने तो निगम आयुक्त भी हंस पड़े. निगम आयुक्त शिवम वर्मा, अपर आयुक्त रोहित सिसोनिया के साथ आज सुबह सफाई की स्थिति और नदी सफाई की हकीकत जानने छत्रीपुरा क्षेत्र में पहुंचे थे, 

इस दौरान गणगौर घाट पर समर्पित भाव से सफाई कार्य में लगी नगर निगम की महिला सफाई कर्मी ने निगम आयुक्त को बताया कि रात के समय इस क्षेत्र में लोग कचरा फेंक जाते हैं, सफाई कर्मी निगम आयुक्त को पहचान नहीं पाई. इसलिए उसने अपने लहजे में निगम आयुक्त को कहा कि बेटा अगर यह लोग दिन में कचरा फेकें तो मैं ही उन्हें धो दूं, इतनी मेहनत करती हूंm तब यह एरिया साफ रहता है, यह सुनकर निगम आयुक्त निरुत्तर थे और हंसते हुए वह आगे बढ़ गए,

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें