📅 Sunday, 01 November 2026 | 08:56 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,459.53 ▲ +308.53 (+0.42%) • निफ्टी 50: 23,053.10 ▲ +116.30 (+0.51%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹137,010 • 🥈 चांदी (1kg): ₹182,700 • ☀️ उज्जैन: 21°C (साफ आसमान)
इंदौर

Indore news : साइबर अटैक से बचाव के पुख्ता प्रबंध किए जाएंगे

📅 19 April 2024, 11:42 PM • ✍️ sunil paliwal-Anil Bagora • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Indore news : साइबर अटैक से बचाव के पुख्ता प्रबंध किए जाएंगे
Indore news : साइबर अटैक से बचाव के पुख्ता प्रबंध किए जाएंगे

इंदौर.

मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी साइबर अटैक से बचाव के लिए पुख्ता प्रबंध कर रही है। बिलिंग, विद्युत वितरण, डाटा आदि को लेकर सजगता एवं भारत सरकार की गाइड लाइन के अनुसार कार्य किया जा रहा है।

 प्रबंध निदेशक श्री अमित तोमर ने बताया कि अप्रैल में कंपनी के अधिकारियों ने नई दिल्ली एवं मुंबई में अभा स्तर की ट्रेनिंग लेकर साइबर अटैक से बचाव को लेकर तौर तरीके समझे हैं। प्रबंध निदेशक श्री तोमर ने बताया कि शुक्रवार को ऊर्जा सचिव व कंपनी के चेयरमैन श्री रघुराज एमआर ने भी इस दिशा में कंपनी के अधिकारियों को निर्देश दिए है। श्री तोमर ने बताया कि साइबर सुरक्षा को लेकर गाइड लाइन के अक्षरशः पालन और नई दिल्ली, मुंबई में साइबर अटैक से बचाव के लिए दी गई ट्रेनिंग में उल्लेखित बातों, अनुशंसाओं का भी पालन किया जाएगा। 

प्रबंध निदेशक ने बताया कि कंपनी क्षेत्र में करीब साठ लाख उपभोक्ताओं के साथ ही अन्य विभागीय कार्यों की करोड़ों फाइलें, डाटा है, ऐसे में सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल है। श्री तोमर ने बताया कि इस संबंध में कंपनी की सूचना प्रौद्योगिकी शाखा के अधीक्षण यंत्री श्री सुनील पाटौदी को निर्देशित किया गया है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें