Indore news : कुख्यात जिलाबदर बदमाश लखन उर्फ़ लक्की गिरफ्तार
इंदौर.
इंदौर शहर में अपराधों पर नियंत्रण हेतु वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा फरार व इनामी अपराधियों तथा सक्रिय बदमाशों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं, उक्त निर्देशों के तारतम्य में क्राइम ब्रांच इंदौर पुलिस के द्वारा लगातार विभिन्न प्रकरणों में फरार आरोपियों की धरपकड़ कार्यवाही की जा रही है,
इसी कड़ी में कार्यवाही के दौरान क्राईम ब्रांच टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि थाना जूनी इंदौर क्षेत्र का जिला बदर आरोपी लखन उर्फ़ लक्की वर्मा उम्र 27 साल नि. बीके सिंधी कॉलोनी इंदौर लोहामंडी देवश्री टाकीज के पास बैठा है, मुखबिर की सूचना पर क्राईम ब्रांच एवं थाना जूनी इंदौर की टीम ने उक्त जिलाबदर आरोपी लखन उर्फ़ लक्की को घेराबंदी कर पकडा,
आरोपी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में कई अपराध पंजीबद्ध है, आरोपी की आपराधिक प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने के लिए, पुलिस आयुक्त (नगरीय) इंदौर के द्वारा 9 माह के लिए आरोपी को जिलाबदर किया गया था, आरोपी के द्वारा जिला बदर अवधि का उलंघन करने पर आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के विरुद्ध थाना जूनी इंदौर के द्वारा 14 म.प्र. रा.सु.का. अधि. के तहत वैधानिक कार्यवाही की जा रही है,
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
श्री चारभुजानाथ मंदिर पर 15 नवंबर को होगा भव्य अन्नकूट महोत्सव : पालीवाल समाज इंदौर में एकता और उत्साह का माहौल
पालीवाल जय अंबे ग्रुप द्वारा दो दिवसीय महोत्सव में माँ अन्नपूर्णा के दरबार दिखाई देगी मेंवाड़ी रंगत और अपूर्व सामाजिक समरसता
हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने दैनिक वेतनभोगी से स्थायी/विनियमित किए गए कर्मचारियों के पक्ष में महत्वपूर्ण फैसला सुनाया : सातवें वेतनमान (7th Pay Scale) का लाभ देने का निर्देश