📅 Friday, 25 September 2026 | 11:05 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,895.74 ▼ -932.46 (-1.25%) • निफ्टी 50: 23,140.50 ▼ -306.30 (-1.31%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,420 • 🥈 चांदी (1kg): ₹242,400 • ☀️ उज्जैन: 25°C (साफ आसमान)
इंदौर

Indore news : कैट रोड पर मिस्त्री को बस ने कुचला : मौके पर मौत

📅 08 August 2024, 12:47 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Indore news : कैट रोड पर मिस्त्री को बस ने कुचला : मौके पर मौत
Indore news : कैट रोड पर मिस्त्री को बस ने कुचला : मौके पर मौत

इंदौर.

इंदौर में आरआर कैट रोड पर मंगलवार सुबह हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। इसकी सूचना द्वारकापुरी पुलिस ने राजेन्द्र नगर पुलिस को दी। शव को जिला अस्पताल भेजा गया है। 

घटना दिग्विजय नगर मल्टी के सामने की है। यहां पर बाइक नंबर MP09VK5470 पर सवार व्यक्ति सड़क क्रॉस करते समय निजी ट्रेवल्स की बस नंबर MP09DJ3164 की चपेट में आ गया। इस हादसे में बाइक सवार का सिर फट गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वह एक दुकान से सामान लेकर क्रॉस हो रहा था। इसी दौरान तेज गति से आ रही बस की चपेट में आ गया। मृतक का नाम कैलाश बताया जा रहा है। वह ऋषि पैलेस कॉलोनी में रहता है। कैलाश पेशे से मिस्त्री है।

अवैध शराब के चलते गई जान 

यहां बातचीत में कुछ लोगों ने बताया कि अलसुबह यहां पर कैलाश शराब लेने पहुंचा था। द्वारकापुरी से ट्रांसफर होकर राजेन्द्र नगर इलाके में आई शराब दुकान पर अवैध तरीके से दुकान खुलने के पहले शराब बेची जा रही थी। कैलाश यहीं पर शराब की बोतल लेने पहुंचा था।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें