📅 Thursday, 08 October 2026 | 11:13 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,230.08 ▼ -408.62 (-0.56%) • निफ्टी 50: 22,453.00 ▼ -150.05 (-0.66%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,740 • 🥈 चांदी (1kg): ₹227,300 • ☀️ उज्जैन: 32°C (साफ आसमान)
इंदौर

indore news : गीता भवन ट्रस्ट के अध्यक्ष रहे स्व. बाबूलाल बाहेती का पुण्य स्मरण

📅 10 February 2024, 12:21 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
indore news : गीता भवन ट्रस्ट के अध्यक्ष रहे स्व. बाबूलाल बाहेती का पुण्य स्मरण
indore news : गीता भवन ट्रस्ट के अध्यक्ष रहे स्व. बाबूलाल बाहेती का पुण्य स्मरण

इंदौर : गीता भवन ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष एवं क्लॉथ मार्केट सहित शहर की अनेक प्रमुख शैक्षणिक संस्थाओं के संस्थापक समाजसेवी बाबूलाल बाहेती की 11वीं पुण्यतिथि पर आज गीता भवन सत्संग सभागृह में वेदांताचार्य स्वामी वितरागानंद महाराज के सानिध्य में पुष्पांजलि सभा का आयोजन किया गया.

जिसमें गीता भवन न्यासी मंडल की ओर से अध्यक्ष राम ऐरन, मंत्री रामविलास राठी, न्यासी प्रेमचंद गोयल, महेशचंद्र शास्त्री, हरीश माहेश्वरी, दिनेश मित्तल, टीकमचंद गर्ग आदि ने उनके सेवाकार्यों का पुण्य स्मरण करते हुए पुष्पांजलि समर्पित की। बाहेती परिवार के मनोहरलाल बाहेती, घनश्याम बाहेती सहित अनेक सदस्य भी उपस्थित थे, जिन्होंने स्व. बाहेती के चित्र पर पुष्पांजलि समर्पित की। गीता भवन से जुड़े श्रद्धालुओं ने भी कतारबद्ध होकर स्वर्गीय बाहेती को श्रद्धासुमन समर्पित किए। संचालन महेशचंद्र शास्त्री ने किया और आभार माना अध्यक्ष राम ऐरन ने।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें