📅 Friday, 06 November 2026 | 06:11 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 81,028.02 ▲ +3,726.62 (+4.82%) • निफ्टी 50: 25,030.35 ▲ +1,069.75 (+4.46%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹141,770 • 🥈 चांदी (1kg): ₹191,100 • ☀️ उज्जैन: 27°C (साफ आसमान)
इंदौर

Indore news : करणी सेना के पदाधिकारी की हत्या : सीने में मारी दो गोली

📅 01 June 2023, 09:52 AM • ✍️ sunil paliwal-Anil paliwal • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Indore news : करणी सेना के पदाधिकारी की हत्या : सीने में मारी दो गोली
Indore news : करणी सेना के पदाधिकारी की हत्या : सीने में मारी दो गोली

इंदौर : 

इंदौर के कनाड़िया इलाके में बुधवार देर रात करणी सेना के पदाधिकारी की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि वह अपने दोस्त के साथ कार में जा रहा था। इसी दौरान उस पर हमला किया गया। दोस्त उसे बाम्बे अस्पताल लेकर पहुंचा था। जहां डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला संदिग्ध मानते हुए उसे जांच में लिया है।

करणी सेना नेता मोहित सिंह पटेल की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मोहित को सीने में दो गोलियां लगी है। लाश बायपास स्थित कार में मिली है। पुलिस का दावा है कि मोहित की हत्या हुई है, लेकिन लाइसेंसी रिवाल्वर मिलने से कहानी उलझ गई।

डीसीपी जोन-2 अभिषेक आनंद के मुताबिक घटना कनाड़िया थाना क्षेत्र स्थित बायपास (सेवाकुंज अस्पताल के पास) की है। मृतक का नाम कुं. मोहितसिंह पुत्र दिलीपसिंह पटेल निवासी बिसनखेड़ा है। रात करीब 11 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि मोहित को स्वजन और दोस्त बाम्बे अस्पताल लेकर आए है।

पुलिस पहुंचने तक मोहित की मौत हो चुकी थी। स्वजन ने बताया वह दोस्त की कार लेकर गया था। उसने ही काल कर बताया था कि गोली लगी है। देर रात एसीपी जयंत राठौर, टीआइ जेपी जमरे सहित एफएसएल अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे। पुलिस के मुताबिक मोहित सिंह राजपूत करणी सेना में जिला कार्यकारी अध्यक्ष था। वह खेती के साथ ठेकेदारी भी करता था।

एसीपी जयंत राठौर के मुताबिक मोहित प्रोपर्टी का कारोबार भी करता था। उसने दोस्त आकाश व अंशुल आदि को काल कर बायपास पर बुलाया था। पुलिस ने जब उन लोगों से पूछताछ की तो बताया मोहित ड्राइवर सीट पर पड़ा हुआ था। कार के कांच लगे हुए थे। रिवाल्वर भी रखी थी। गोली मारी गई या खुद ने मारी यह कहना मुश्किल है। गोलियां नजदीक से लगी है यह स्पष्ट हो गया है। पुलिस ने रिवाल्वर और कार जब्त कर ली है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें