📅 Tuesday, 17 November 2026 | 04:34 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 82,104.79 ▲ +512.34 (+0.63%) • निफ्टी 50: 25,291.10 ▲ +146.80 (+0.58%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹134,080 • 🥈 चांदी (1kg): ₹171,900 • ☀️ उज्जैन: 19°C (साफ आसमान)
इंदौर

Indore News : नाद योग गुरुकुल में भी लगी इंदौर पुलिस की पाठशाला : साइबर क्राइम और इनसे बचने के टिप्स

📅 02 June 2024, 09:00 PM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Indore News : नाद योग गुरुकुल में भी लगी इंदौर पुलिस की पाठशाला : साइबर क्राइम और इनसे बचने के टिप्स
Indore News : नाद योग गुरुकुल में भी लगी इंदौर पुलिस की पाठशाला : साइबर क्राइम और इनसे बचने के टिप्स

इंदौर.

इंदौर पुलिस द्वारा साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिये, इसके प्रति लोगों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से लगातार विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी अनुक्रम में दिनांक 01.06.24 को अति. पुलिस उपायुक्त क्राइम इंदौर, पुलिस टीम के साथ नादयोग गुरुकुल बंगाली चौराहा इंदौर में पहुंचकर वहां विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया 

सायबर अवेयरनेस के तहत नादयोग गुरुकुल इंदौर में आयोजित कार्यक्रम में एडीशनल डीसीपी क्राइम श्री राजेश दंडोतिया ने, अपनी 234 वीं कार्यशाला में करीब 120 स्टूडेंट्स को वर्तमान समय के साइबर अपराधों के प्रकारों और इनसे बचने के तरीकों को बताते हुए, पुलिस के पास आने वाली साइबर अपराधों की केस स्टडी के माध्यम से विभिन्न प्रकार के ऑनलाइन फ्रॉड, फाइनेंशियल फ्रॉड तथा सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर, किस प्रकार अपराधी हमें अपना शिकार बनाते हैं.

आदि के बारे में  से बताते हुए, साइबर अपराध होने पर हेल्पलाइन-1930, cybercime.gov.in तथा इंदौर पुलिस की साइबर हेल्पलाइन 704912445 आदि पर किस प्रकार शिकायत करें तथा पुलिस इन पर किस प्रकार कार्यवाही करती है और साइबर अपराधों से बचने के लिए किन बातों का ध्यान रखें आदि के संबंध में व्यवहारिक ज्ञान दिया।

उन्होंने सभी से कहा कि, इस दिन प्रतिदिन बदलती नई-नई टेक्नोलॉजी से हम रोज परिचित हो रहे है। ये वर्चुअल दुनिया हमें जितनी आकर्षक लगती है उतनी खतरनाक भी है। यहां कि हमारी हर गतिविधि पर इन साइबर क्रिमिनल्स की नजर है। और आजकल तो हम अपना लगभग सारा काम ही ऑनलाइन कर रहे हैं इसलिए और ज्यादा सतर्क रहना जरूरी है।

अंतः हम पूर्ण सतर्कता और सावधानी के साथ डिजिटल लेन देन, सोशल मीडिया का उपयोग करें और अपनी निजी जानकारी किसी से भी शेयर न करें। इस अवसर पर संस्थान के स्टूडेंटस,  सहित स्टाफ भी उपस्थित रहा, जिन्होनें भी साइबर सुरक्षा की बारिकियों को समझा और इंदौर पुलिस के इस अभियान की सराहना की।

इंदौर पुलिस द्वारा साइबर अपराधों के प्रति लोगों को जागरूक करने के इस अभियान के तहत, यदि कोई स्कूल/कॉलेज, संस्थान, इकाई, कॉलोनी आदि में भी साइबर अवेयरनेस की कार्यशाला आयोजित करना चाहता है या कोई जानकारी चाहता है तो वह इंदौर पुलिस के नंबर 7049108197 पर संपर्क कर सकता है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें