📅 Saturday, 26 September 2026 | 03:36 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,895.74 ▼ -932.46 (-1.25%) • निफ्टी 50: 23,140.50 ▼ -306.30 (-1.31%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,180 • 🥈 चांदी (1kg): ₹242,100 • ☁️ उज्जैन: 23°C (बादल छाए रहेंगे)
इंदौर

Indore news : इंदौर को वोटिंग में भी नंबर 1 बनाना है : श्री कैलाश विजयवर्गीय

📅 07 May 2024, 01:07 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Indore news : इंदौर को वोटिंग में भी नंबर 1 बनाना है : श्री कैलाश विजयवर्गीय
Indore news : इंदौर को वोटिंग में भी नंबर 1 बनाना है : श्री कैलाश विजयवर्गीय

भाजपा परिवार के वरिष्ठ सदस्यों के साथ मंत्री श्री विजयवर्गीय जी ने किया मंथन 

इंदौर.

मध्यप्रदेश सरकार में नगरीय विकास एवं आवास तथा संसदीय कार्य मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय जी ने रविवार देर रात इंदौर में लोकसभा चुनाव के निमित्त वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर विचार-विमर्श किया। 

बैठक में पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन जी, उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा जी, मंत्री श्री तुलसी सिलावट जी, नगर अध्यक्ष श्री गौरव रणदीवे जी सहित विधायक गण एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

बैठक में मंत्री श्री विजयवर्गीय जी ने कहा कि इंदौर हर मामले में नंबर वन है। अब हमें मतदान में भी अपने शहर इंदौर को नंबर 1 बनाना है, इसलिए भाजपा परिवार के सभी सदस्य जुट जाएं। 

उन्होंने कहा, मध्यप्रदेश के साथ ही देशभर में भाजपा की लहर है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हम प्रचंड बहुमत से सरकार बनाने जा रहे हैं। 

बैठक में वरिष्ठ नेताओं ने भी अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता श्री कृष्ण मुरारी मोघे, श्री बाबूसिंह रघुवंशी, श्री जयपाल सिंह चावड़ा, श्री अशोक चौहान चंदू जी सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें