📅 Friday, 25 September 2026 | 07:31 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,895.74 ▼ -932.46 (-1.25%) • निफ्टी 50: 23,140.50 ▼ -306.30 (-1.31%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,600 • 🥈 चांदी (1kg): ₹243,400 • ☀️ उज्जैन: 28°C (साफ आसमान)
इंदौर

Indore News : दंपत्ति को पीछे से आ रही एक सफेद कार ने मारी टक्कर

📅 18 October 2024, 08:22 PM • ✍️ sunil paliwal-Anil Bagora • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Indore News : दंपत्ति को पीछे से आ रही एक सफेद कार ने मारी टक्कर
Indore News : दंपत्ति को पीछे से आ रही एक सफेद कार ने मारी टक्कर

इंदौर. 

इंदौर के राऊ क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े एक दंपत्ति को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद युवक कार के नीचे फंस गया और उसकी पत्नी दूसरी तरफ गिर पड़ी। कार चालक ने पकड़े जाने के डर से कार नहीं रोकी और वह फंसे युवक समेत कार को दौड़ाने लगा। टक्कर के कारण पत्नी की मौत हो गई। युवक गंभीर रुप से घायल है।

एक किलोमीटर तक पीछा कर दूसरे वाहन चालकों ने कार रोकी और फंसे युवक को बाहर निकाला। युवक गंभीर रुप से घायल हुआ है। उसकी हालत नाजुक है। पुलिस ने आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। घटना शुक्रवार सुबह साढ़े दस बजे की है। एबी रोड पर राहुल चौहान और उसकी पत्नी सपना चौहान सड़क किनारे सामान बेच रहे थे।

वे महाराष्ट्र से इंदौर आए थे। तबी पीछे से आ रही एक सफेद कार ने  टक्कर मार दी। टक्कर से  पति-पत्नी गिर पड़े। चालक ने कार आगे बढ़ाई तो युवक उसके नीचे फंस गया।वह करीब एक किलोमीटर तक उसे घसीट कर ले गया। इससे पति बुरी तरह घायल हो गया।

कुछ लोगों ने कार का पीछा किया और उसे रोका। घायल युवक को बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। इस बीच वहां काफी भीड़ जमा हो गई थी। कुछ लोगों ने कार में तोड़फोड़ शुरू कर दी। भीड़ ने कार को पलट दिया और आग लगाने की कोशिश की जा रही थी, लेकिन मौके पर पहुंच कर पुलिस ने भीड़ को हटाया और आरोपी को गिरफ्तार किया। हादसे में सपना की मौत हो चुकी है। पति को एमवाय अस्पताल में भर्ती किया गया है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें