📅 Saturday, 26 September 2026 | 03:36 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,895.74 ▼ -932.46 (-1.25%) • निफ्टी 50: 23,140.50 ▼ -306.30 (-1.31%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,180 • 🥈 चांदी (1kg): ₹242,100 • ☁️ उज्जैन: 23°C (बादल छाए रहेंगे)
इंदौर

Indore news : भाजपा नेता अक्षय कांति बम की जिला कोर्ट में लगी अग्रिम जमानत खारिज

📅 03 May 2024, 09:50 PM • ✍️ Anil Bagora • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Indore news : भाजपा नेता अक्षय कांति बम की जिला कोर्ट में लगी अग्रिम जमानत खारिज
Indore news : भाजपा नेता अक्षय कांति बम की जिला कोर्ट में लगी अग्रिम जमानत खारिज

इंदौर. मध्य प्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आई है. इंदौर से कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी के रूप में नामांकन वापस लेकर भाजपा में शामिल हुए अक्षय बम और उनके पिता कांतिलाल बम की अग्रिम जमानत अपर सत्र न्यायाधीश विनोद कुमार शर्मा की कोर्ट ने निरस्त कर दी.

इंदौर से कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी रहे अक्षय कांति बम की अग्रिम जमानत निरस्त कर दी गई है. 17 साल पुराने मामले में धारा 307 बढ़ाई गई थी. इसे लेकर अक्षय ने जिला कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका लगाई थी.

दरअसल, इंदौर से कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी रहे, अक्षय कांति बम ने बीजेपी का दामन थाम लिया था. जिसके बाद से लगातार अक्षय बम की मुश्किल बढ़ती हुई नजर आ रही है. इंदौर जिला कोर्ट नंबर 30 में मजिस्ट्रेट मनोज शर्मा ने अक्षय बम की तरफ से लगाई गई, अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया है.

मामला 17 साल पुराना है, जिसमें खजराना थाने पर अक्षय कांति बम के खिलाफ मारपीट, जान से मारने की कोशिश, फायरिंग करने का मामला सामने आया था. इसके बाद से लगातार मामले की सुनवाई इंदौर जिला कोर्ट में चल रही थी. इंदौर जिला कोर्ट में धारा बढ़ाने के बाद अक्षय बम की तरफ से अग्रिम जमानत याचिका प्रस्तुत की गई थी, जो जिला कोर्ट से खारिज हो गई है. 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें