Indore Corona Update : इंदौर में मिले 272 रिकार्ड तोड़ नए संक्रमित पॉजिटिव मरीज : प्रशासन और राजनीतिक दल मौन...!
इंदौर । प्रभारी सीएमएचओ डॉ. पूर्णिमा गाडरिया की मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार 30 अगस्त 2020 रविवार को इंदौर में सर्वाधिक रिकार्ड तोड़ 272 नए संक्रमित पॉजिटिव मामले सामने आए है। वही रिपीट पॉजिटिव सैंपल की संख्या 28 रही। Indore Corona Update कल प्राप्त किए गए कुल सैंपल संख्या 1153 हैं। जिसमें से कल टेस्ट किए कुल सैंपल की संख्या 2994 रही। जिनमें से कुल 2693 नेगेटिव सैंपल की संख्या रही। इसके साथ ही इंदौर में पॉजिटिव मरीज़ो की कुल संख्या 12992 हो गई है। कल चार जनों की मौत हुई। कल तक कुल 393 संक्रमित मरीज़ो की मृत्यु हो चुकी हैं। कल 87 मरीज़ स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए है। जिससे कल तक कुल 8934 मरीज़ स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए गए है, साथ ही कल 19 व्यक्तियों को संस्थागत क्वारेंटाइन से डिस्चार्ज कर घर भेजा गया है। जिससे कल तक की कुल क्वारेटाइन व्यक्तियों की संख्या 6110 हो गई, वही अभी तक प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट की संख्या 213422 हो गई हैं। संक्रमित मरीजों का आंकडे अगस्त माह में लगातार शतक के बाद शतकों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है वही पांचवी बार दोहरा शतक लगने के बाद कल एक बार फिर दोहरा शतक लगाने से संक्रमित मरीजों ने रिकार्ड तोड़ा। इंदौर में कोरोना मरीजों ने अगस्त माह में लगातार रिकार्ड तोड़ वृद्वि किसी अनहोनी की ओर इशारा कर रही है, लेकिन प्रशासक, राजनीति और व्यापारीयों की और से साफ लापरवाही झलक रही है। इंदौर बंद के दौरान सख्ती दिखाई दी वैसी सख्ती इंदौर वासियों के लिए बहुत जरूरी हो गया। इंदौर और उसके आस-पास के गांव में तेजी से संक्रमित पॉजिटिव मरीज निकल रहे है। इंदौर के मामले में प्रशासन को सख्ती से नियमों का पालन करना होगा...वरना अव घरों में बैठ स्वस्थ मरीज भी संक्रमित होते जा रहे है। वही लगातार मौतों के आंकड़े भी प्रशासन को डरा रहे हैं। संक्रमण तेजी से इंदौर में अंगद की तरहा पैर पसारते जा रहा है, लेकिन जिस तेजी से संक्रमित मरीजों की संख्या में वृद्वि हो रही है, वैसे-वैसे प्रशासन और राजनीतिक दलों के नेताओं की बोलती बंद होती जा रही है, हर ओर एक ही चर्चा होती है कि जनता को ही आत्मनिर्भर बनकर स्वयं की रक्षा करना जरूरी हो गया है, क्योंकि जनता के ममाले में वो आवाज सुनाई नहीं दे रही है, जो पूर्व में सख्ती से सुनाई दे रही थी...प्रशासन और नेताओं की लड़ाई में जनता बेहाल हो रही है। Indore Corona Update MP (फोटो फाईल)
● पालीवाल वाणी ब्यूरो-Sunil Paliwal-Anil Bagora...✍️
? निःशुल्क सेवाएं : खबरें पाने के लिए पालीवाल वाणी से सीधे जुड़ने के लिए अभी ऐप डाउनलोड करे : https://play.google.com/store/apps/details?id=com.paliwalwani.app सिर्फ संवाद के लिए 09977952406-09827052406
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
रियल स्टेट के बड़े कारोबारी बंटी नागर द्वारा आत्महत्या सूचना : राजवाड़ा पर सिटी बस ने तीन को कुचला, एक की मौत
इंदौर कांग्रेस में संगठन और जमीनी कार्यकर्ताओं के बीच बढ़ती दूरी पर उठे सवाल : प्रकाश महावर ने घटना पर जताई नाराजगी