📅 Friday, 02 October 2026 | 04:04 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 71,909.70 ▼ -619.40 (-0.85%) • निफ्टी 50: 22,421.95 ▼ -294.25 (-1.30%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹149,780 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,300 • ☀️ उज्जैन: 21°C (साफ आसमान)
इंदौर

इंदौर कोरोना अपडेट : 181 नए मामले समाने आए : संक्रमित मरीजों के आंकड़े डराने लगे : प्रशासन और नेताजी मौन...!

📅 22 August 2020, 01:46 AM • ✍️ Sunil Paliwal-Anil Bagora • ⏱️ 5 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
इंदौर कोरोना अपडेट : 181 नए मामले समाने आए : संक्रमित मरीजों के आंकड़े डराने लगे : प्रशासन और नेताजी मौन...!
इंदौर कोरोना अपडेट : 181 नए मामले समाने आए : संक्रमित मरीजों के आंकड़े डराने लगे : प्रशासन और नेताजी मौन...!

इंदौर । प्रभारी सीएमएचओ डॉ. पूर्णिमा गाडरिया की मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार 22 अगस्त 2020 शुक्रवार को इंदौर में 181 नए पॉजिटिव मामले सामने आए है। वही रिपीट पॉजिटिव सैंपल की संख्या 25 रही। कल प्राप्त किए गए कुल सैंपल संख्या 1867 हैं। जिसमें से कल टेस्ट किए कुल सैंपल की संख्या 1657 रही। जिनमें से कुल 1441 नेगेटिव सैंपल की संख्या रही। इसके साथ ही इंदौर में पॉजिटिव मरीज़ो की कुल संख्या 10967 हो गई है। कल तीन जनों की मौत हुई। कल तक कुल 356 संक्रमित मरीज़ो की मृत्यु हो चुकी हैं। कल 90 मरीज़ स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए है। जिससे कल तक कुल 7524 मरीज़ स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए गए है, साथ ही कल 2 व्यक्तियों को संस्थागत क्वारेंटाइन से डिस्चार्ज कर घर भेजा गया है। जिससे कल तक की कुल क्वारेटाइन व्यक्तियों की संख्या 5945 हो गई, वही अभी तक प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट की संख्या 191332 हो गई हैं। अगस्त माह में शतक के बाद शतक लग रहे है वही दो बार दोहरा शतक दो बार लग चुका है। कल फिर शतक लगा। मरीजों की संख्या में रिकार्ड तोड़ वृद्वि कोई अनहोनी की ओर इशारा कर रही है। प्रशासक, राजनीति और व्यापारियों अब भी नहीं जागे तो आगे फिर मत कहेना कि प्रशासन ने कुछ नहीं किया। इंदौर और उसके आस-पास के गांव की जनता ज्यादा संक्रमित हो रही है। कुछ दिनों से रिमझिम पानी गिरने से मौसम ने करवट ली...जिसके कारण मौसमी बीमारी भी जनता को डराने लगी है। प्रशासन पर भारी दबाव डाल कर इंदौर पुरी तरहा खुला दिया दिया लेकिन लगातार कोरोना पॉजिटिव संक्रमित मरीजों मिलने से शहर वासी डरे हुए है, लेकिन डर के मारे कुछ बोल नहीं पा रहे है। इसी बीच नेता जी मौन रहकर इंदौर वासियों को संक्रमित होने के लिए छोड़ दिया। कई जगहों पर धार्मिक आयोजन धर्मशाला में आयोजित हो रहे है, वही अंतिम यात्रा में लोगों की बढ़ती भीड़ कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या ज्यादा फैला रही हैं। इंदौर में तेजी से फैल रहा संक्रमित वायरस से हालत चिंताजनक बनी हुई है। प्रशासन अपनी और से तमाम सुविधाएं मुहैया करा रहा है लेकिन लापरवाही जनता की ओर से दिखाई दे रही है, जिसके चलते तेजी से इंदौर में संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। शासन के द्वारा जारी गाइड लाइन की इंदौर शहर में धज्जियां उ़ड़ रही है। रोकेने वाला, बोलना वाला इस शहर में कोई नहीं है, क्योंकि नेताजी ने पहले अपनी बोली बोलकर अब बोलती बंद कर शहर को संक्रमित होने के लिए खुला छोड़ दिया...इतने संक्रमित ममाले आने के बाद भी सब ओर एक ही आवाज आ रही है कि आत्म निर्भर बने रहो...। (फोटो फाईल)

● पालीवाल वाणी ब्यूरो-Sunil Paliwal-Anil Bagora...✍️

? निःशुल्क सेवाएं : खबरें पाने के लिए पालीवाल वाणी से सीधे जुड़ने के लिए अभी ऐप डाउनलोड करे :  https://play.google.com/store/apps/details?id=com.paliwalwani.app  सिर्फ संवाद के लिए 09977952406-09827052406

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें