Indore City : इंदौर पुलिस की त्वरित : गुम हुए दो नाबालिक बच्चों ढूंढकर परिजनों से मिलाया
बालक को सकुशल पाकर परिजनों ने इंदौर पुलिस की त्वरित कार्य की प्रशंसा कर, पुलिस टीम को दिया धन्यवाद
इंदौर.
इंदौर शहर में अपहृर्ता/गुमशुदा बालक/बालिकाओं के प्रकरणो को प्राथमिकता से लेते हुए तत्काल विधि सम्मत एवं प्रभावी कार्यवाही के निर्देश पुलिस कमिश्नर द्वारा दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के तारतम्य पुलिस टीम द्वारा तत्परता एवं संवदेनशीलता के साथ कार्यवाही करते हुए, 12 और 09 वर्षीय दो मासूम भाइयों को ढूंढकर उनके परिजनों से मिलाया है।
पुलिस थाना द्वारकापुरी क्षेत्रांर्गत ऋषि पैलेस निवासी 12 और 09 वर्षीय दो मासूम नाबालिक भाई आज दिनांक 18 अप्रैल को दोपहर 3:00 बजे से घर से कहीं गायब हो गए थे जिन्हें परिजनों ने आसपास ढूंढा पर नहीं मिल रहे थे। पुलिस को सूचना मिलते ही और एक्टिव मोड में आई और उक्त बच्चों को ढूंढने में लग गई।
उक्त बच्चों के की पतारसी के दौरान पुलिस थाना तेजाजी नगर को सूचना मिली कि दो मासूम नाबालिक बालक चमेली देवी कॉलेज के पास लावारिस स्थिति में घूम रहे हैं। जिस पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों बच्चों को
अपने संरक्षण में लिया, और उनकी जानकारी पता लगाकर थाना द्वारकापुरी से संपर्क कर उनके परिजनों को सूचित कर तस्दीक उपरांत उन्हें परिजनों के सुपुर्द किया गया। दोनों मासूम बालकों को पाकर परिजनों ने इंदौर पुलिस की त्वरित कार्यवाही की प्रशंसा की और पूरी टीम को धन्यवाद दिया गया।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
त्यौहारों में नकली या मिलावटी मावा, घी, पनीर और मिष्ठान बिकने नहीं पाएं : कोई भी दुर्घटना हुई तो कलेक्टर-एसपी होंगे जिम्मेदार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
देश के प्रख्यात युवा कथा वाचक इन्द्रेश जी उपाध्याय के लिए एक लाख वर्गफीट मैदान में विशाल पांडाल तैयार : इंदौर में 23 से भागवत ज्ञानामृत की वर्षा करेंगे
दिल्ली के लाल किला मैदान में गूंजेगा वैराग्य का जयघोष - 25 अक्टूबर को इतिहास रचेगी भव्य जैनेश्वरी मुनि दीक्षा
सकल जैन समाज ने 20 वर्ष की सजा व कड़े कानून की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन : मंदिरों में चोरी और ग्रंथों की बेअदबी पर फूटा आक्रोश