📅 Thursday, 08 October 2026 | 09:05 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,638.70 ▼ -429.10 (-0.59%) • निफ्टी 50: 22,603.05 ▼ -173.05 (-0.76%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,810 • 🥈 चांदी (1kg): ₹227,400 • ☀️ उज्जैन: 28°C (साफ आसमान)
इंदौर

जायंट्स ग्रुप ऑफ मालवा का शपथ विधि समारोह संपन्न

📅 12 July 2020, 08:18 PM • ✍️ Sunil paliwal-Anil bagora • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
जायंट्स ग्रुप ऑफ मालवा का शपथ विधि समारोह संपन्न
जायंट्स ग्रुप ऑफ मालवा का शपथ विधि समारोह संपन्न

इंदौर। (कमलेश श्रीवंश...) जायंट्स ग्रुप ऑफ मालवा का शपथ विधि समारोह जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन की स्पेशल कमेटी के सदस्य श्री श्याम गोयल के मुख्य आतिथ्य, पूर्व फेडरेशन अध्यक्ष श्री ओ. पी. शर्मा एवं ब्रांच उपाध्यक्ष श्री गोविन्द गोयल के विशेष अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जायंट्स प्रार्थना का वाचन सामुहिक रूप से किया। अतिथियों का स्वागत एम जी पारीक, सुनील पांडे, अमित सक्सेना, एन एल जैन, राजेन्द्र प्रसाद गर्ग, नीलेश मंगल, अनिल व्यास आदि ने किया। स्वागत भाषण ग्रुप अध्यक्ष एम जी पारीक ने दिया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ ब्रांच उपाध्यक्ष श्री गोविन्द गोयल ने दिलाई तथा नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री सुनील पांडे को शपथ स्पेशल कमेटी सदस्य श्री श्याम गोयल ने दिलाई। नवीन अध्यक्ष को निवर्तमान अध्यक्ष द्वारा पिन ओर कॉलर लगाकर पदभार प्रदान किया। नवीन अध्यक्ष ने अपना स्वीकृति भाषण दिया। अतिथियों द्वारा मार्गदर्शन दिया गया। कार्यक्रम का संचालन श्री एन एल जैन ने किया एवं आभार प्रशासन संचालक नीलेश मंगल ने माना।

● पालीवाल वाणी ब्यूरो-Sunil Paliwal-Anil Bagora...✍️

? Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें नाम/पता/गांव अथवा/शहर की जानकारी व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news लिखकर भेजें... 09977952406-09827052406

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें