📅 Tuesday, 03 November 2026 | 09:50 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,345.64 ▲ +652.86 (+0.86%) • निफ्टी 50: 23,606.75 ▲ +165.95 (+0.71%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹137,970 • 🥈 चांदी (1kg): ₹184,200 • ☀️ उज्जैन: 25°C (साफ आसमान)
इंदौर

निःशुल्क आयुर्वेदिक शिविर का आयोजन संपन्न

📅 21 April 2022, 07:18 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
निःशुल्क आयुर्वेदिक शिविर का आयोजन संपन्न
निःशुल्क आयुर्वेदिक शिविर का आयोजन संपन्न

इंदौर : (संदीप सोनी...) भारतीय चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद का लगातार प्रचार प्रसार बढ़ रहा है और आम जनता में भी इसके उपयोग के लेकर जागरूकता बढ़ी है. इसी कड़ी में आज 21 अप्रैल 2022 को शासकीय अष्टांग आयुर्वेद कॉलेज इंदौर एवं आस्था योग संस्थान के सहयोग से हवा बंगला पर निःशुल्क रक्त परीक्षण एवं विशेषज्ञों के द्वारा परामर्श दिया गया और निःशुल्क दवाइयां वितरित की गई.

कार्यक्रम की शुरुआत ईश्वर स्तुति के द्वारा की गई. मुख्य अतिथि के रूप में श्री राजेश सेठिया अध्यक्ष मध्य प्रदेश औषधि निर्माता संघ, श्री सतीश द्विवेदी टीआई द्वारकापुरी थाना एवं श्री ईश्वर हिंदुजा जी अध्यक्ष हेडगेवार समिति उपस्थित रहेए शिविर में हृदय रोग डायबिटीज जोड़ों के दर्द त्वचा रोग पेट दर्द गुदा रोग के रोगियों ने लाभ लिया. शिविर संचालक डॉ अखिलेश भार्गव ने पालीवाल वाणी को बताया कि हम लगातार आम जनता के लिए इस प्रकार के घर पहुंच कैंप लगा रहे हैं. आस्था योग संस्थान के डायरेक्टर श्री राजकुमार जैन ने बताया की योग के माध्यम से रोगियों को राहत पहुंचाई जा रही है एवं नशा मुक्ति कार्य किया जा रहा हैं. शिविर में विशेषज्ञ के रूप में डॉक्टर अखलेश भार्गव, डॉ आशीष तिवारी, डॉ प्रीति हरोड़े, डॉक्टर नीरज कानूनगो, डॉक्टर रितेंद्र दोहरे आदि मौजूद रहे. शिविर में रवि दत्त व्यास, संजय सोलंकी, सोनी लाहोरी, एवं सोनू ने अपनी सेवाएं दी, कार्यक्रम में अस्पताल के जूनियर डॉक्टर भी उपस्थित रहे.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें