श्री पालीवाल बाल विनय मंदिर इंदौर में ध्वजारोहण : स्टाफ गण की मौजूदगी में आयोजन संपन्न
Anil Bagora-Sunil Paliwal
इंदौर. श्री पालीवाल बाल विनय मंदिर इंदौर में ध्वजारोहण समिति अध्यक्ष श्री पुरषोत्तम पुरोहित, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री लक्ष्मीनारायण व्यास, पूर्व अध्यक्ष प्रतापमल जोशी के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया. सर्वप्रथम माँ सरस्वती की चित्रावली पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया.
छात्रों ने सरस्वती वंदना एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए. इस अवसर पर श्री राजेश जोशी, सुश्री पिंकी व्यास, अध्यक्ष श्री पुरषोत्तम पुरोहित ने विचार व्यक्त किए. कार्यक्रम में सर्वश्री भोलीराम त्रिवेदी, कमलेश जोशी, अंबालाल जोशी, श्रीमती पुष्पा जोशी प्रशासक, श्रीमति भारती जोशी, प्राचार्या श्रीमती सोनिया वर्मा सहित स्टाफ गण की मौजूदगी में आयोजन संपन्न हुआ.
सर्वश्रेष्ठ अंक प्राप्त करने वाले 2 छात्र-छात्राओं को पुरस्कार श्री मनीष जी पुरोहित एवं श्रीमती नम्रता पुरोहित के द्वारा प्रदान किए गए. छात्रों के लिए मिठाई का सहयोग श्री लक्ष्मीनारायण व्यास उपाध्यक्ष के सहयोग से था. छात्र/छात्राओं को नाश्ता श्री कपिल जी द्वारा था.



पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
Paliwal Samaj indore : सहकारिता महर्षि पंड़ित श्री इंद्रलाल जी व्यास की स्मृति में द्वितीय संगीतांजलि समारोह संपन्न