📅 Wednesday, 07 October 2026 | 11:03 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,784.38 ▼ -283.43 (-0.39%) • निफ्टी 50: 22,682.35 ▼ -93.75 (-0.41%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,570 • 🥈 चांदी (1kg): ₹229,800 • ☀️ उज्जैन: 32°C (साफ आसमान)
इंदौर

पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा निकाली जा रही कांवड़ यात्रा के कारण कल सुबह से 25 तक इंदौर से भोपाल के बीच यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव

📅 22 August 2026, 11:42 PM • ✍️ indoremeripehchan.in • ⏱️ 5 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा निकाली जा रही कांवड़ यात्रा के कारण कल सुबह से 25 तक इंदौर से भोपाल के बीच यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव
पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा निकाली जा रही कांवड़ यात्रा के कारण कल सुबह से 25 तक इंदौर से भोपाल के बीच यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव

इंदौर. सीहोर में पंडित प्रदीप मिश्रा के सानिध्य में आयोजित होने वाली विशाल कावड़ यात्रा के मद्देनजर सीहोर पुलिस ने यातायात और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। 24 और 25 अगस्त 2026 को होने वाली इस यात्रा में देशभर से लाखों श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है।पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा निकाली जा रही कांवड़ यात्रा के कारण कल सुबह से 25 अगस्त तक इंदौर से भोपाल के बीच यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव.

25 अगस्त को सीहोर में सीवन नदी से कुबेरेश्वर धाम तक भव्य कांवड़ यात्रा निकलेगी। पंडित प्रदीप मिश्रा स्वयं कांवड़ लेकर करीब 11 किलोमीटर पैदल चलेंगे। लाखों श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने डायवर्जन, सुरक्षा, पार्किंग और स्वास्थ्य व्यवस्थाएं तैयार की हैं।

सीहोर की धरती पर 25 अगस्त को शिवभक्ति का भव्य नजारा देखने को मिलेगा। सीवन नदी तट से कुबेरेश्वर धाम तक निकलने वाली कांवड़ यात्रा में कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा स्वयं कांवड़ लेकर पैदल शामिल होंगे। वे सीवन नदी से जल लेकर करीब 11 किलोमीटर की यात्रा करते हुए कुबेरेश्वर धाम पहुंचेंगे और भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना करेंगे।

खुद कांवड़ उठाकर 11 किलोमीटर चलेंगे प्रदीप मिश्रा

विठलेश सेवा समिति के मीडिया प्रभारी मनोज दीक्षित मामा के अनुसार, 25 अगस्त की यात्रा का सबसे बड़ा आकर्षण पंडित प्रदीप मिश्रा का स्वयं कांवड़ लेकर पैदल चलना रहेगा। सुबह 9 बजे सीवन नदी से यात्रा शुरू होगी। भगवा ध्वजों और शिवभक्तों से सजे मार्ग पर ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयकारे गूंजेंगे।

2000 से ज्यादा पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा

24 और 25 अगस्त को कांवड़ यात्रा के दौरान करीब 2000 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। इनमें दूसरे जिलों से बुलाए गए करीब 1500 पुलिसकर्मी और सीहोर जिले के 500 से 1000 पुलिसकर्मी शामिल होंगे। कुबेरेश्वर धाम समिति के करीब 600 वॉलंटियर्स भी प्रशासन की मदद करेंगे।

स्वास्थ्य शिविर और एंबुलेंस रहेंगी तैनात

श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए प्रमुख स्थानों पर चिकित्सा शिविर लगाए जाएंगे। चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ और दवाइयां उपलब्ध रहेंगी। आपात स्थिति के लिए एंबुलेंस तैनात रहेंगी। कुबेरेश्वर धाम में अस्थायी आईसीयू युक्त अस्पताल की व्यवस्था के निर्देश भी दिए गए हैं।

यातायात डायवर्जन विवरण :

भोपाल से इंदौर (और वापसी): भोपाल से इंदौर जाने वाले सभी वाहनों को वाया ब्यावरा भेजा जाएगा। इंदौर से भोपाल आने वाले वाहन भी इसी लंबे मार्ग (भोपाल-ब्यावरा-इंदौर) का उपयोग करेंगे।

यात्रा मार्ग: कांवड़ यात्रा सीहोर क्षेत्र से होकर गुजरेगी, जिससे मुख्य भोपाल-इंदौर हाईवे पर भारी वाहनों और सामान्य यातायात का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

समय अवधि: यह रूट डायवर्जन 23 अगस्त की सुबह से 25 अगस्त की शाम तक लागू रहेगा।

यात्रियों के लिए सलाह :

अतिरिक्त समय रखें: ब्यावरा होकर जाने से दूरी और समय दोनों बढ़ेंगे, इसलिए अपनी यात्रा की योजना में 1.5 से 2 घंटे का अतिरिक्त समय शामिल करें।

वैकल्पिक मार्ग: यदि संभव हो, तो सीहोर और देवास के मुख्य मार्गों पर जाने से बचें और स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी ट्रैफिक एडवाइजरी का पालन करें।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें