📅 Friday, 18 September 2026 | 05:05 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,314.59 ▲ +310.79 (+0.42%) निफ्टी 50: 23,270.60 ▲ +152.00 (+0.66%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹155,750 🥈 चांदी (1kg): ₹246,800 ☀️ उज्जैन: 23°C (साफ आसमान)
इंदौर

धार अपडेट : युवा पत्रकार श्री धीरेंद्र सिंह तोमर हार गए कोरोना की जंग

📅 31 May 2021, 11:37 AM ✍️ Ayush Paliwal ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
धार अपडेट : युवा पत्रकार श्री धीरेंद्र सिंह तोमर हार गए कोरोना की जंग
धार अपडेट : युवा पत्रकार श्री धीरेंद्र सिंह तोमर हार गए कोरोना की जंग

धार. कोविड-19 कोरोना ने ना जाने कितने पत्रकारों को अपनी चपेट में ले लिया. जाबांज धार के युवा पत्रकार श्री धीरेंद्र सिंह तोमर का आज तड़के सुबह निधन हो गया. श्री धीरेंद्र सिंह तोमर कोरोना संक्रमित थे, जिनका उपचार इंदौर स्थित एप्पल अस्पताल में चल रहा था. आज कोरोना से संघर्ष करते हुए अपनी जंग हार गए. श्री तोमर लंबे समय तक दैनिक भास्कर, राजस्थान पत्रिका, नवभारत में सेवा देने के बाद वर्तमान में दैनिक अग्निपथ के धार ब्यूरो के रूप में कार्यरत थे. धीरेंद्र सिंह तोमर अपने भरे पूरे परिवार को छोड़कर चले गए. श्री तोमर की दो नन्नी-मुन्नी बेटी हैं, युवा पत्रकार के निधन पर इंदौर, धार जिले के वरिष्ठ/युवा पत्रकारो ने गहरा दुःख व्यक्त किया.

● विशेष आग्रह : समस्त सम्मानिय समाजजनों से अनुरोध है कि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए प्रशासन का सहयोग करते हुए शोकाकुल परिजनों को सोशल मीडिया के माध्यम से शोक-संदेश प्रेषित कर सहयोग प्रदान करें. इस दुख की घड़ी में पालीवाल वाणी समाचार पत्र, इंदौर मेरी पहचान शोकाकुल परिजनों के साथ हैं.

●  पालीवाल वाणी मीडिया नेटवर्क -Auysh Paliwal...✍️ 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें