📅 Sunday, 11 October 2026 | 02:35 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,472.33 ▲ +879.09 (+1.23%) • निफ्टी 50: 22,520.45 ▲ +288.65 (+1.30%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹150,940 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,600 • ☀️ उज्जैन: 33°C (साफ आसमान)
इंदौर

इंदौर में कोरोना संक्रमित मरीजों में हुआ इजाफा : अभी तक 119 पॉजिटिव मरीजों की मौत...

📅 27 May 2020, 04:01 AM • ✍️ Sunil paliwal-Anil bagora • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
इंदौर में कोरोना संक्रमित मरीजों में हुआ इजाफा  : अभी तक 119 पॉजिटिव मरीजों की मौत...
इंदौर में कोरोना संक्रमित मरीजों में हुआ इजाफा : अभी तक 119 पॉजिटिव मरीजों की मौत...

इंदौर । कोरोना संक्रमित वायरस कोविड-19 के मामले में विगत दिनों शहर वासियों के साथ-साथ प्रशासन भी खासा चितिंत नजर आ रहा था लेकिन परसों राहत मिलने के बाद कल एक बार फिर कोरोना संक्रमित मरीजों में इजाफा होने से शहरवासी के चेहरों पर दिखी चिंता की लकीरें। सीएमएचओ डॉ. प्रवीण जड़िया की रिपोर्ट के अनुसार इंदौर में कल 26 मई 2020 को 79 नए पॉजिटिव आंकड़े मामले सामने आए है। कल प्राप्त किए गए कुल सैंपल संख्या 485 हैं। जिसमें से कल टेस्ट किए कुल सैंपल की संख्या 836 रही। जिनमें से कुल 749 नेगेटिव सैंपल की संख्या रही। इसके साथ ही इंदौर में पॉजिटिव मरीज़ो की कुल संख्या 3182 हो गई है। कल दो व्यक्ति की मौत हुई, जिसको मिलाकर कुल 119 संक्रमित मरीज़ो की मृत्यु हो चुकी है। कल 53 मरीज़ स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए है। जिससे कल तक कुल 1537 मरीज़ स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए गए है, साथ ही कल 74 व्यक्तियों को संस्थागत क्वारंटाइन से डिस्चार्ज कर घर भेजा गया है। जिससे कल तक की कुल क्वारंटाइन व्यक्तियों की संख्या 2760 हो गई। वही अभी तक प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट की संख्या 31513 हो गई हैं। 

sunil Paliwal

● पालीवाल वाणी ब्यूरो-Sunil paliwal-Anil bagora...✍️

? निःशुल्क सेवाएं :  खबरें पाने के लिए हमारे वाट्सएप ग्रुप से जोडऩे के लिए 9039752406 को सेव करके हमें नाम/पता/गांव अथवा/शहर की जानकारी व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news लिखकर भेजें...सिर्फ संवाद के लिए 09977952406-09827052406

● एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...

● नई सोच... नई शुरूआत... पालीवाल वाणी के साथ...

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें