📅 Monday, 12 October 2026 | 06:26 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 71,924.68 ▼ -547.65 (-0.76%) • निफ्टी 50: 22,363.35 ▼ -157.10 (-0.70%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,470 • 🥈 चांदी (1kg): ₹227,800 • ☀️ उज्जैन: 30°C (साफ आसमान)
इंदौर

इंदौर में कोरोना ब्लास्ट : 153 नए संक्रमित मरीजों के साथ शतक : हालत चिंताजनक...!

📅 25 July 2020, 01:18 AM • ✍️ Sunil Paliwal-Anil Bagora • ⏱️ 5 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
इंदौर में कोरोना ब्लास्ट : 153 नए संक्रमित मरीजों के साथ शतक : हालत चिंताजनक...!
इंदौर में कोरोना ब्लास्ट : 153 नए संक्रमित मरीजों के साथ शतक : हालत चिंताजनक...!

इंदौर । कोरोना संक्रमित वायरस कोविड-19 के चौंकाने वाले मामले प्रतिदिन समाने आ रहे हैं। कल एक बार फिर 153 संक्रमित पॉजिटिव मरीज मिलने से प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के तमाम दावे फेल हो गए क्योंकि प्रशासन और राजनीति के बीच जनता की लापरवाही साफ झलक दिखाई दे रही है, उसके बाद भी व्यपारी लगातार व्यापार करने की मांग कर रहे है...अनलॉक के दौरान इंदौर में कोरोना विस्फोट में तेजी आ रही है। अब कोरोना बेकाबू होता जा रहा है, इंदौर की हालत काफी चिंताजनक हो रही है।

कल फिर 153 से ज्यादा आंकडे आने से हर कोई डरा और समा से नजर आ रहा है। इंदौर में किसी भी तरहा राहत भरी खबर नहीं मिल रही हैं। इंदौर प्रशासन की सारी मेहनत पर व्यापारियों एवं आमजनों ने पानी फेरने के कारण इंदौर एक बार फिर खतरे के निशान पर हैं। संक्रमित मरीजों के बढ़ने के एक कारण यह भी रहा है कि बाजारों में उमड़ी बेवजाह भीड़ ने चिंता बढ़ाई। पुन : लॉकडाउन जैसे सख्त कदम उठाने होगे जिला प्रशासन को...वरना संक्रमित कई इलाकों में पैर पसार रहा है। इसको लेकर पालीवाल वाणी काफी समय से चिंता व्यक्त कर रहा था कि कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में एकाएक उछाल आने की संभावना हैं...हमारी आशंका सही साबित हुई और विगत 20 दिनों से संक्रमित पॉजिटिव मरीजों के मिलने से सही साबित होती दिखाई दी। इंदौर में एक बार फिर तेजी से कोरोना विस्फोट के साथ संक्रमित संख्या का बम फूटने के बाद राहत नहीं मिली। वही कल फिर 20 रिपीट केस भी आए। आशंका बनी हुई है कि इंदौर पुन : लॉकडाउन की और कदमताल करता हुआ दिखाई दे रहा है। क्योंकि भोपाल में भी आज 25 जूलाई से लॉक डाउन लगाने शुरू हो गया। इंदौर में राजनेताओं की जिद् के कारण कलेक्टर श्री मनीष सिंह अपने स्वविवेक से निर्णय लेने में देरी कर रहे है। जिसके चलते तेजी से संक्रमित हो रही है जनता। 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला इंदौर के डॉ. प्रवीण जड़िया की रिपोर्ट के अनुसार इंदौर में कल 24 जूलाई 2020 को 153 नए पॉजिटिव आंकड़े मामले सामने आए है। रिपीट पॉजिटिव सैंपल की संख्या 20 रही। कल प्राप्त किए गए कुल सैंपल संख्या 1563 हैं। जिसमें से कल टेस्ट किए कुल सैंपल की संख्या 1587 रही। जिनमें से कुल 1399 नेगेटिव सैंपल की संख्या रही। इसके साथ ही इंदौर में पॉजिटिव मरीज़ो की कुल संख्या 6709 हो गई है। कल एक की मृत्यु हुई जिसको मिलाकर कुल 303 संक्रमित मरीज़ो की मृत्यु हो चुकी हैं। कल 54 मरीज़ स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए है। जिससे कल तक कुल 4603 मरीज़ स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए गए है, साथ ही कल 25 व्यक्तियों को संस्थागत क्वारेंटाइन से डिस्चार्ज कर घर भेजा गया है। जिससे कल तक की कुल क्वारेटाइन व्यक्तियों की संख्या 5015 हो गई। वही अभी तक प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट की संख्या 128422 हो गई हैं। (फोटू फाईल) 

इंदौर में कोरोना ब्लास्ट : 153 नए संक्रमित मरीजों के साथ शतक : हालत चिंताजनक...!

● पालीवाल वाणी ब्यूरो--Sunil Paliwal-Anil Bagora...✍️

? निःशुल्क सेवाएं :  खबरें पाने के लिए हमारे वाट्सएप ग्रुप से जोडऩे के लिए 9039752406 को सेव करके हमें नाम/पता/गांव अथवा/शहर की जानकारी व्हाट्सएप पर Update paliwalwani.com news लिखकर भेजें...सिर्फ संवाद के लिए 09977952406-09827052406

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें