📅 Wednesday, 04 November 2026 | 09:16 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 77,301.40 ▲ +1,608.60 (+2.13%) • निफ्टी 50: 23,960.60 ▲ +519.80 (+2.22%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹142,100 • 🥈 चांदी (1kg): ₹192,800 • ☀️ उज्जैन: 24°C (साफ आसमान)
इंदौर

अभिनंदन : गीता रामेश्वरम पारमार्थिक न्यास द्वारा सम्मान पाकर अभिभूत हुए सफाई मित्र

📅 31 October 2022, 02:28 AM • ✍️ sunil paliwal-Anil paliwal • ⏱️ 5 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
अभिनंदन : गीता रामेश्वरम पारमार्थिक न्यास द्वारा सम्मान पाकर अभिभूत हुए सफाई मित्र
अभिनंदन : गीता रामेश्वरम पारमार्थिक न्यास द्वारा सम्मान पाकर अभिभूत हुए सफाई मित्र

इंदौर : स्वच्छता में लगातार छटवीं बार इंदौर को नम्बर वन दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले सफाई मित्रों का सम्मान समारोह इंदौर में पहली बार गीता रामेश्वरम पारमार्थिक न्यास द्वारा आयोजित किया गया. जिसमें एक हजार से अधिक सफाई मित्रों के साथ नगर निगम में कार्यरत दरोगाओं को शाल, पेंट-शर्ट, महिलाओं को साड़ी, तिरंगे दुपट्टे एवं प्रशस्ती पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया.

सफाई मित्रों के सम्मान के साथ दीपावली मिलन समारोह में गीता-रामेश्वरम् पारमार्थिक न्यास द्वारा बिचोली मर्दाना स्थित विद्यासागर स्कूल परिसर में आयोजित किया गया. न्यास के संरक्षक व अ.भा. कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल एवं समाजसेवी मदन परमालिया ने पालीवाल वाणी को बताया कि इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक कमलेश्वर पटेल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता पंडित कृपाशंकर शुक्ला, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेश मिंडा, किसान नेता राधेश्याम पटेल, पं. शंकरलाल शर्मा, फादर थाॅमस आदि मौजूद थे. 

पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल ने पालीवाल वाणी को बताया कि इंदौर मालवा एवं प्रदेश का नाम स्वच्छता अभियान में निगम के सफाई मित्रों के द्वारा अपना योगदान देकर पूरे देश में रोशन किया. उनके मनोबल और उनके द्वारा किये जा रहे स्वच्छता अभियान में योगदान के लिए उनका सार्वजनिक अभिनंदन करते हुए कृतज्ञता ज्ञापित की गई. प्रारम्भ में सफाई मित्र मातृशक्तियों का सत्यनारायण पटेल द्वारा उनके पांव को धोकर गुलाब के फुलों से एवं तिलक लगाकर आरती उतारकर उनको सम्मानित किया.

इस अवसर पर वाल्मिकी समाज की चारों पंचायतों के चैधरी पटेल एवं वरिष्ठ समाजसेवियों का सम्मान किया गया एवं अतिथियों का स्वागत चेतन चैधरी, किशोर बाबा करोसिया, जगदीश जोशी, अशोक वेद,संजय जयंत, गणेश वर्मा, मिथिलेश जोशी, किरण वेद, विनोद सत्यनारायण पटेल आदि ने किया. प्रारम्भ में कार्यक्रम के आयोजक पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल ने आये हुए समस्त सफाई मित्रों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, मुझे अत्यंत ही प्रसन्नता है कि, आपके द्वारा किये गये इंदौर शहर के स्वच्छता के विकास में दिये गये योगदान से ही आज हम छठवीं बार स्वच्छता में नम्बर वन हासिल किये हुए हैं. अवसर था दीपावली मिलन समारोह एवं सफाई मित्रों का सम्मान का. कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी मदन परमालिया ने किया एवं आभार चेतन चैधरी ने माना.  

निःशुल्क चिकित्सा परामर्श की व्यवस्था दशमेश हॉस्पिटल में प्रारंभ

इस अवसर पर दशमेश हॉस्पिटल द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें 200 व्यक्तियों द्वारा शिविर का लाभ लिया गया. दशमेश अस्पताल के आफताब आलम कुरेशी द्वारा बताया गया कि जिनके सहयोग से इंदौर ने 6 टी  बार यह  स्थान प्राप्त किया हैं उन सभी सफाई कर्मियों एवं उनके परिजनों के लिए निःशुल्क चिकित्सा परामर्श की व्यवस्था दशमेश हॉस्पिटल में प्रारंभ की गई. परामर्श हेतु सिर्फ अपना परिचय पत्र अस्पताल में दिखाना होगा उसके उपरांत चिकित्सा परामर्श का कोई भी शुल्क नहीं लगेगा. जांचों और दवाइयों में भी रियायत दी जाएगी।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें