शोक संदेश : पालीवाल समाज के वरिष्ठ समाजसेवी श्री शंकर लाल जी जोशी आरआई साहब का दुखद निधन
इंदौर. श्री पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी इंदौर, ग्राम. आमली के समाजसेवी श्री शंकर लाल पिता ब्रह्मलीन भंवरलाल जी जोशी (RI साहब) का आज दिनांक 28 अप्रैल 2024 रविवार को निधन हो गया है, इनकी अंतिम यात्रा आज दिनांक 28 अप्रैल 2024 रविवार को प्रातः 10.30 बजे निज निवास 75, इमली बाजार इंदौर से रामबाग मुक्तिधाम इंदौर जाएगी।
आप सर्वश्री प्रकाशचंद जोशी, स्वर्गीय ईश्वरलाल जोशी (बाबा) के छोटे भाई एवं कमलेश जोशी के बड़े भाई तथा कुणाल जोशी के पूज्यनीय पिताजी तथा हरीश जोशी, संजय जोशी, पवन जोशी, तुषार जोशी (दरबार) के काकाजी व त्रियांशु जोशी के बड़े पिताजी, रिशान जोशी के दादाजी, प्रकाश शर्मा, रमेश व्यास के सालेजी, जयंत बागोरा, वरुण जी व्यास के ससुर जी थे. उक्त जानकारी श्री पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी इंदौर के कोषमंत्री श्री शिवलाल जी पुरोहित (ग्राम. ईसरमंड) एवं इंका नेता श्री तुषार जोशी (दरबार)ने पालीवाल वाणी को दी.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
पहली बार सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों में अनंत चतुर्दशी के दूसरे दिन नहीं मिलेगी छुट्टी : टूटेगी पुरानी परंपरा : इंदौर के सभी न्यायालयों में आज काम-काज होगा
इंदौर में बड़ी-बड़ी प्रतिमाएं तो खूब बैठाओगे... लेकिन, विसर्जन के लिए 'मुंबइया समुद्र' कहां से लेकर आओगे..? : अब थोड़ा थम भी जाओ...
मध्य प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय एक साल तक इंदौर की मीडिया को कोई बाइट नहीं देंगे