📅 Tuesday, 22 September 2026 | 05:54 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,529.08 ▲ +234.08 (+0.32%) निफ्टी 50: 23,329.00 ▼ -17.40 (-0.07%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹154,050 🥈 चांदी (1kg): ₹246,200 ☀️ उज्जैन: 29°C (साफ आसमान)
इंदौर

सीजेआई जे. सूर्यकान्त के समक्ष होगा आज संस्था पौरुष का मौन प्रदर्शन

📅 08 August 2026, 10:24 AM ✍️ paliwalwani ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
सीजेआई जे. सूर्यकान्त के समक्ष होगा आज संस्था पौरुष का मौन प्रदर्शन
सीजेआई जे. सूर्यकान्त के समक्ष होगा आज संस्था पौरुष का मौन प्रदर्शन

वंदना भट्

इंदौर. राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं एम.पी.हाईकोर्ट के संयुक्त तत्वावधान में आज दिनांक 8 एवं 9 अगस्त 2026 को दोपहर 12 से 3 बजे तक ब्रिलियंट कन्वेंशन सेन्टर में आयोजित कॉन्फ्रेंस में शामिल सीजेआई जे सूर्यकांत के ध्यानाकर्षण में लाकर पुरुष आयोग के गठन हेतु मांग एवम् ज्ञापन हेतु मेन्स राइट्स संस्था पौरुष आयोजन स्थल के सामने झंडे-बैनर्स लेकर मौन प्रदर्शन करेंगे.

उपरोक्त जानकारी देते हुए संस्था पौरुष इंदौर के अध्यक्ष एडवोकेट अशोक दशोरा ने पालीवाल वाणी को बताया कि देश में महिला आयोग के गठन को 35 वर्ष हो चुके हैं, किन्तु प्रतिदिन पतियों की आत्महत्या एवम् पत्नी के प्रेमी से मिलकर हत्या करने के हजारों जघन्य घटनाओं के घटित होने के बावजूद भी पुरुषों के लिए कोई आयोग नहीं बनाया जा रहा है. 

सीजेआई सूर्यकान्त और अन्य जजेस को इस आवश्यकता को समझाने हेतु संस्था पौरुष के द्वारा आयोजन स्थल पर डिमॉन्स्ट्रेशन और मौन प्रदर्शन किया जाएगा. प्रोग्राम में अधिक से अधिक पीड़ित एवम् प्रताड़ित विक्टिम्स को आमंत्रित किया गया हैं.

  • अधिकतम जानकारी के लिए एड. अशोक दशोरा अध्यक्ष संस्था पौरुष इंदौर मोबाईल नंबद 9425400999 पर संपर्क कर सकते हैं.
  • 📲

    पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

    ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

    चैनल से जुड़ें →

    संबंधित खबरें

    सभी देखें →
    WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें