Bhopal Crime News : गांधी मेडिकल कॉलेज के बॉयज हॉस्टल में इंदौर की डॉक्टर से रेप!
भोपाल। राजधानी के गांधी मेडिकल कॉलेज के बॉयज हॉस्टल में रेप का मामला सामने आया है। इस मामले के बाद सनसनी फैल गई है। यहां एक इंदौर की डॉक्टर ने रेप के आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीड़िता डॉक्टर ने पुलिस से शिकायत में कहा कि वह इंदौर में डॉक्टर है। वह अपने किसी काम से भोपाल आई थी। उसे गांधी मेडिकल कॉलेज से एमडी कर रहे एक डॉक्टर ने बुलाया। उसके बाद वह उसे बॉयज हॉस्टल ले गया और दुष्कर्म किया।
युवती ने पुलिस को बताया कि राहुल ने उसके साथ मारपीट भी की और किसी को बताने पर जान ने मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने पुरुष डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। महिला ने बॉयज हॉस्टल से भागकर पुलिस को आपबीति सुनाई। मामले की जानकारी मिलने के बाद अस्पताल में भी हड़कंप मच गया है। जीमसी के अधिकारी अन्य जूनियर डॉक्टरों से भी बातचीत करने की कोशिश कर रहे हैं। इस मसले पर कोई अधिकारी स्पष्ट बोलने को तैयार नहीं है।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
श्री चारभुजानाथ मंदिर पर 15 नवंबर को होगा भव्य अन्नकूट महोत्सव : पालीवाल समाज इंदौर में एकता और उत्साह का माहौल
पालीवाल जय अंबे ग्रुप द्वारा दो दिवसीय महोत्सव में माँ अन्नपूर्णा के दरबार दिखाई देगी मेंवाड़ी रंगत और अपूर्व सामाजिक समरसता
हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने दैनिक वेतनभोगी से स्थायी/विनियमित किए गए कर्मचारियों के पक्ष में महत्वपूर्ण फैसला सुनाया : सातवें वेतनमान (7th Pay Scale) का लाभ देने का निर्देश