📅 Tuesday, 29 September 2026 | 12:27 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,630.72 ▼ -141.00 (-0.19%) • निफ्टी 50: 22,699.95 ▼ -80.30 (-0.35%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,520 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,000 • ☀️ उज्जैन: 29°C (साफ आसमान)
इंदौर

पान वाले से मांगे 100 रुपए, नहीं देने पर लोहे की रॉड और डंडे से मारा, बचाने आए युवक को भी पीटा

📅 06 September 2021, 01:32 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
पान वाले से मांगे 100 रुपए, नहीं देने पर लोहे की रॉड और डंडे से मारा, बचाने आए युवक को भी पीटा
पान वाले से मांगे 100 रुपए, नहीं देने पर लोहे की रॉड और डंडे से मारा, बचाने आए युवक को भी पीटा

इंदौर के रामचंद्र नगर चौराहे से लगे VIP रोड पर रविवार रात दो बदमाशों ने जमकर आतंक मचाया। यहां पान की दुकान चलाने वाले युवक से 100 रुपए मांगे। नहीं देने पर लोहे की रॉड और डंडे से हमला कर दिया। घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां मौत हो गई। आरोपी चचेरे भाई हैं। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि मारपीट के दौरान बदमाशों ने बचाने आए युवक की भी पिटाई की। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़े : बंद होगा व्हाट्सप्प! 1 नवम्बर से इन स्मार्टफोन में नहीं चलेगा WhatsApp, कही आपका फ़ोन तो शामिल तो नहीं देखे लिस्ट

ये भी पढ़े : Cheque देते समय न करें ये गलतियां, वरना हो सकता है भारी नुकसान

पुलिस के मुताबिक, पिंटू दुबे रामचंद्र नगर में VIP रोड पर पान की दुकान चलाता था। वह रामचंद्र नगर चौराहे पर ही रहता था। रात करीब 8 बजे एरोड्रम इलाके के 2 बदमाश नशे में धुत होकर पहुंचे। आरोपियों ने उससे 100 रुपए मांगे। पिंटू ने रुपए देने से इनकार कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने पिंटू को दुकान से बाहर निकालकर पहले गाली-गलौज की, फिर उस पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। आरोपियों ने डंडे से दुकान में भी तोड़फोड़ की। इस दौरान युवक बंटी बचाने आया। आरोपियों ने उस पर भी हमला कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को गीताजंलि अस्पताल भिजवाया, जहां पिंटू को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़े : MUTUAL FUND INVESTMENT : निवेश से पहले इन 8 बातों का रखें ध्यान, वरना सकता है नुकसान

नशे के लिए रंगदारी करते हैं आरोपी

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी नशे को लेकर इलाके में रंगदारी करते हैं। पहले भी पिंटू से उनका विवाद हुआ था। आरोपियों ने यहां कुछ महिलाओं के साथ भी मारपीट की थी। वहीं, वाहनों के कांच फोड़ दिए थे।

 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें