📅 Monday, 14 September 2026 | 11:08 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,781.76 ▼ -120.83 (-0.16%) निफ्टी 50: 23,398.10 ▼ -79.70 (-0.34%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹146,510 🥈 चांदी (1kg): ₹215,800 🌧️ उज्जैन: 25°C (वर्षा / बूंदाबांदी)
इंदौर

मुनि श्री सुधा सागर जी के सानिध्य में इंदौर में होने वाले श्रावक संस्कार शिविर के प्रमुख पुण्यार्जक आलोक आकाश कोल होंगे

📅 17 August 2026, 11:25 AM ✍️ paliwalwani ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
मुनि श्री सुधा सागर जी के सानिध्य में इंदौर में होने वाले श्रावक संस्कार शिविर के प्रमुख पुण्यार्जक आलोक आकाश कोल होंगे
मुनि श्री सुधा सागर जी के सानिध्य में इंदौर में होने वाले श्रावक संस्कार शिविर के प्रमुख पुण्यार्जक आलोक आकाश कोल होंगे

राजेश जैन दद्दू 

इंदौर.  

पर्वराज पर्युषण पर्व पर दिनांक 16 से 25 सितंबर 2026 तक श्रमण संस्कृति के महामहिम संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के सुशिष्य महाश्रमण मुनि पुंगव सुधा सागर जी महाराज के सानिध्य एवं सकल दिगंबर जैन धर्म प्रभावना समिति के तत्वावधान में दलाल बाग इंदौर में लगने वाले श्रावक संस्कार शिविर के मुख्य पुण्यार्जक प्रसिद्ध समाजसेवी एवं निरभिमानी महादानी श्रीमंत सेठ श्री आलोक- मधु जैन एवं आकाश-दीपिका जैन इंदौर (कोल परिवार) होंगे।

धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि मुनिश्री के सानिध्य में प्रतिवर्ष लगने वाले श्रावक संस्कार शिविर का यह 33 वां वर्ष है। यह शिविर गुरुकुल परम्परा पर आधारित होगा और शिविर मे पांच हजार से अधिक शिविरार्थियों के सम्मिलित होने की संभावना है। समिति के अध्यक्ष आनंद गोधा ने बताया कि शिविरार्थियों के लिए ऑनलाइन एवं ऑफलाइन पंजीयन शुरू हो गए हैं।

आलोक -आकाश कोल के शिविर पुण्यार्जक बनने पर समाज में हर्ष व्याप्त है। समाज के वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. जैनेन्द्र जैन, आजाद  जैन, राजीव जैन (बंटी), अमित कासलीवाल, मनीष गोधा, आनंद नवीन गोधा, हर्ष जैन, हंसमुख गांधी, टीके वेद, अक्षय कासलीवाल, धर्मेन्द्र सिनकेम, अशोक डोसी आदि समाज श्रेष्ठीयो ने  बंधाई दी।

राजेश जैन दद्दू ने बताया  कि श्रावक संस्कार शिविर के जिज्ञासा समाधान प्रवर्तक जगत पुज्य मुनिपुंगव श्री 108 सुधा सागर जी  ऋषिराज ससंघ के पावन सानिध्य में  होने वाले शिविर में श्रावक-श्राविकाओं को जैन संस्कार, आचार विचार धर्म और गुरुकुल परम्परा से जोड़ना है। दसलक्षण पर्व के दस दिनों में क्षमा, मार्दव, आर्जव, शौच, सत्य, संयम, तप, त्याग, आकिंचन्य और ब्रह्मचर्य जैसे दस धर्मों की गहन व्याख्या एवं आचरण कराया जाएगा।

आयोजकों ने बताया कि "इस शिविर में पुनः नए इतिहास रचे जाएंगे। पर्वाधिराज दसलक्षण महापर्व और श्रावक संस्कार शिविर को लेकर जैन समाज में भारी उत्साह है। श्रद्धालु बड़ी संख्या में इस शिविर में भाग लेकर धर्म लाभ लेने के लिए तैयार हैं। आयोजकों ने सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस पावन अवसर का लाभ लेने की अपील की है।

श्रावक संस्कार शिविर में पुनः नए इतिहास रचे जाएंगे

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें