📅 Saturday, 26 September 2026 | 12:16 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,895.74 ▼ -932.46 (-1.25%) • निफ्टी 50: 23,140.50 ▼ -306.30 (-1.31%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,130 • 🥈 चांदी (1kg): ₹242,100 • 🌤️ उज्जैन: 24°C (हल्के बादल)
इंदौर

नर से अर्द्धनारीश्वर बनने डरावनी कार लेकर केदारनाथ से इंदौर पहुंचे अघोरी बाबा

📅 29 June 2024, 12:21 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
नर से अर्द्धनारीश्वर बनने डरावनी कार लेकर केदारनाथ से इंदौर पहुंचे अघोरी बाबा
नर से अर्द्धनारीश्वर बनने डरावनी कार लेकर केदारनाथ से इंदौर पहुंचे अघोरी बाबा

ओम फट् स्वाहा..! 

इंदौर. 

इंदौर के एक निजी असपताल में उस वक्त हड़कम्प की स्थिति मच गई जब एक अघोरी बाबा अपनी डरावनी कार लेकर वहां पहुंचे... कार का डेकोरेशन इतना डरावना था कि उसे देखकर हर कोई हतप्रभ रह गया.

कार के अंदर मानव खोपड़ियां व अन्य तंत्र क्रिया के सामान देखने के लिए  लोगों की भीड़ अस्पताल में जमा हो गई... दरअसल, एक 27 वर्षीय अघोरी बाबा केदारनाथ से इंदौर के उक्त निजी अस्पताल इसलिए पहुंचे ताकि वह अपना लिंग परिवर्तन करवा सकें... उनकी सफल सर्जरी भी हो चुकी है और वह करीब पांच दिनों तक डॉक्टरी निगरानी में रहेंगे.

सर्जरी से पूर्व उक्त अघोरी बाबा ने मीडिया से कहा कि मुझे करीब सालभर पहले अर्द्धनारीश्वर बनने का सपना आया था... इससे पूर्व उनकी एक सर्जरी चेन्नई में भी हो चुकी है... बाबा मूल रूप से दक्षिण भारत के बताए जाते हैं, लेकिन परिवार को त्यागने के बाद वे पहाड़ी मंदिरों और आश्रमों में रहने लगे... बाबा की उक्त सर्जरी प्लास्टिक कॉस्मेटिक एंड रिकंस्ट्रक्टिव सर्जन डॉ. अश्विनी दास ने की, जो करीब 5 घंटे चली..!

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें