📅 Thursday, 29 October 2026 | 10:26 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,151.04 ▲ +552.34 (+0.75%) • निफ्टी 50: 22,936.75 ▲ +186.95 (+0.82%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹141,850 • 🥈 चांदी (1kg): ₹194,900 • ☀️ उज्जैन: 24°C (साफ आसमान)
इंदौर

Jain wani : आचार्य प्रसन्न सागर जी महाराज ससंघ को अष्टापद बद्रीनाथ जैन तीर्थ पधारने हेतु श्रीफल भेंट किया

📅 05 January 2025, 11:58 AM • ✍️ sunil paliwal-Anil Bagora • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Jain wani : आचार्य प्रसन्न सागर जी महाराज ससंघ को अष्टापद बद्रीनाथ जैन तीर्थ पधारने हेतु श्रीफल भेंट किया
Jain wani : आचार्य प्रसन्न सागर जी महाराज ससंघ को अष्टापद बद्रीनाथ जैन तीर्थ पधारने हेतु श्रीफल भेंट किया

राजेश जैन दद्दू 

इंदौर. आचार्य प्रसन्न सागर जी महाराज ससंघ की कुलचाराम से जैन तीर्थ अष्टापद बद्रीनाथ के लिए चल रही अहिंसा पदयात्रा के दौरान आज शाहगंढ बडा मलहरा के पास बद्रीनाथ ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री आदित्य कासलीवाल एवं महामंत्री श्री कीर्ति पांड्या (इंदौर) ने आचार्य श्री से भेंटकर उन्हें श्रीफल समर्पित कर अष्टापद बद्रीनाथ तीर्थ क्षेत्र पर पधारने हेतु आग्रह किया. 

पदाधिकारी द्वय ने वसुधारा के पावन जल से आचार्य श्री का पाद प्रक्षालन कर आशीर्वाद प्राप्त किया. आचार्य श्री ने प्रसन्नता पूर्व आमंत्रण स्वीकार कर तीर्थ क्षेत्र पर पहुंचने की स्वीकृति प्रदान की. धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने पालीवाल वाणी को बताया कि इस अवसर पर श्री कासलीवाल एवं पांड्या ने आचार्य श्री को क्षेत्र पर उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं की जानकारी दी. प्राप्त जानकारी के अनुसार आचार्य श्री का 28 अप्रैल को तीर्थ क्षेत्र पर मंगल प्रवेश होने की संभावना है.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें