📅 Saturday, 03 October 2026 | 01:13 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 71,909.70 ▼ -570.59 (-0.79%) • निफ्टी 50: 22,421.95 ▼ -198.50 (-0.88%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,340 • 🥈 चांदी (1kg): ₹227,200 • ☀️ उज्जैन: 33°C (साफ आसमान)
इंदौर

इंदौर में रोजगार मेले में लगभग पौने दो सौ युवाओं को मिली नौकरी

📅 21 April 2022, 10:40 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
इंदौर में रोजगार मेले में लगभग पौने दो सौ युवाओं को मिली नौकरी
इंदौर में रोजगार मेले में लगभग पौने दो सौ युवाओं को मिली नौकरी

इंदौर : इंदौर जिले में युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिये मेलों का आयोजन निरंतर किया जा रहा है। इस सिलसिले में आज शासकीय संभागीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान इंदौर में एक दिवसीय अप्रेन्टिसशिप मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में 23 कंपनियों ने भाग लिया। इन कंपनियों द्वारा 250 युवाओं का चयन नौकरी के लिये किया गया।

शासकीय संभागीय आईटीआई के प्राचार्य श्री गजानन शाजापुरकर ने बताया कि मेले में इंदौर और पीथमपुर की 23 कंपनियों ने भाग लिया। मेले में 249 प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया। जिसमें से 173 युवाओं को कंपनी द्वारा सलेक्शन कर अप्रेंटिसशिप/जॉब दिया गया। मेले में 10वीं और 12वीं, आईटीआई डिप्लोमा एवं स्नातक उत्तीर्ण पुरुष एवं महिला अभ्यर्थी सम्मिलित हुए। मेला प्रभारी श्री विपिन पुरोहित ने बताया कि चयनित युवाओं को 8 हजार रुपये से लेकर 15 हजार रुपये प्रतिमाह तक का स्टाइफन्ड एवं अन्य सुविधाएं प्राप्त होंगी।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें