भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव पर महाआरती के साथ अभिषेक 7 मई को
इंदौर : राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज के प्रदेश अध्यक्ष पंड़ित श्री संजय जोशी ने बताया कि राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज मध्यप्रदेश की शहर इकाई इंदौर द्वारा दिनांक 7 मई 2022 को शंभु सत्संग भवन, श्रीराम मंदिर, पंचकुईया इंदौर, म.प्र. पर परशुराम जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर महाआरती के साथ अभिषेक का आयोजन महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 श्री लक्ष्मणदास जी महाराज के साधिन्य में होगा.
इस मौके पर परशुराम जी भगवान का मनोरथ श्रृंगार के साथ महाआरती के साथ भगवान को 56 भोज का प्रसाद चढ़ाया जाएगा. वही समाज के प्रतिष्ठित समाजसेवियों का सम्मान समारोह का आयोजन भी आयोजित किया जा रहा हैं. सम्मान समारोह एवं महाआरती एवं अभिषेक पूजन में आपकी उपस्थिति प्रार्थनीय हैं. समस्त ब्राह्मण समाज के आराध्य देव के कार्यक्रम में अवश्य पधारे. उपरोक्त जानकारी राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज प्रदेश महिला सह प्रभारी श्रीमती अनिता जोशी ने पालीवाल वाणी को दी.
दिनांक 7 मई 2022 शनिवार समय सुबह 9. 30 बजे
कार्यक्रम स्थल : शंभु सत्संग भवन, श्रीराम मंदिर, पंचकुईया इंदौर, म.प्र.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय, इंदौर खंडपीठ द्वारा दिए गए आदेश के पालन में नगर निगम के विनियमित (स्थायी कर्मी) कर्मचारियों को सातवें वेतनमान संशोधित न्यूनतम वेतनमान एवं एरियर का लाभ की मांग
सादगीपूर्ण परंपरा की मिसाल : ब्रह्मलीन पं. सदाशिव जोशी की स्मृति में पालीवाल समाज भवन इंदौर की लिफ्ट हेतु ₹2.50 लाख का सहयोग