इंदौर में उमड़ा श्रद्धा का सागर…! दिव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव एवं भव्य श्री कल्कि रथ यात्रा
इंदौर. गुरु ही ज्ञान हैं, गुरु ही मार्ग हैं, गुरु ही परमात्मा तक पहुँचने का दिव्य सेतु हैं. गुरुचरणों में समर्पण ही जीवन का सर्वोच्च सौभाग्य है.गुरु पूर्णिमा के परम पावन एवं मंगलमय अवसर पर इंदौर स्थित गेंदेश्वर महादेव मंदिर दिव्य भक्ति, श्रद्धा एवं आध्यात्मिक उल्लास से अनुप्राणित हो उठा. हजारों श्रद्धालुओं ने गुरुचरणों में नमन कर इस महापर्व को अविस्मरणीय बना दिया.
समस्त श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ पूज्य श्री कल्कि भगवान की पाद्य पूजा, पूजन-अर्चन एवं दिव्य महाआरती संपन्न कर गुरुचरणों में अपनी अटूट श्रद्धा, भक्ति एवं समर्पण अर्पित किया. इसके पश्चात श्री कृष्ण विराट मंदिर से गेंदेश्वर महादेव मंदिर तक पूज्य श्री कल्कि भगवान को दिव्य एवं सुसज्जित रथ में विराजमान कर भव्य श्री कल्कि रथ यात्रा निकाली गई.
पूरी रथयात्रा के दौरान पूज्य श्री कल्कि भगवान की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी, जिससे यात्रा अत्यंत सुव्यवस्थित एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुई. मार्गभर गूंजते “जय श्री कल्कि” के जयघोष, मधुर भजन-कीर्तन, पुष्पवर्षा एवं भक्तों के उत्साह ने संपूर्ण नगर को भक्तिमय वातावरण से सराबोर कर दिया. तत्पश्चात राष्ट्रीय हिन्दू वाहिनी संगठन का विशेष सम्मान समारोह आयोजित हुआ, जिसमें संगठन के पदाधिकारी, अनेक संत-महात्मा, गणमान्य अतिथि एवं श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे.
इस शुभ अवसर पर सभी सम्माननीय अतिथियों का पूज्य श्री कल्कि भगवान के करकमलों द्वारा सम्मान-पत्र प्रदान कर सम्मान एवं अभिनंदन किया गया. अंत में सभी श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से पूज्य श्री कल्कि भगवान का पूजन कर राष्ट्र की उन्नति, सनातन धर्म की विजय, विश्व शांति एवं समस्त मानव समाज के सुख, समृद्धि और कल्याण की मंगलकामना की.


पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
इंदौर के लोकप्रिय युवा समाजसेवी और 'ट्रैफिक मित्र महाअभियान' के संयोजक श्री ऋषभ बागोरा का जन्मदिन आज