📅 Tuesday, 15 September 2026 | 06:20 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,003.82 ▼ -777.94 (-1.04%) निफ्टी 50: 23,118.60 ▼ -279.50 (-1.19%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,440 🥈 चांदी (1kg): ₹239,300 ☀️ उज्जैन: 27°C (साफ आसमान)
इंदौर

इंदौर कोरोना कहर में 42 नए संक्रमित मरीज सामने आए : 4 जनों की मौत से प्रशासन चिंतित

📅 20 June 2020, 01:44 AM ✍️ Sunil paliwal-Anil bagora ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
इंदौर कोरोना कहर में 42 नए संक्रमित मरीज सामने आए : 4 जनों की मौत से प्रशासन चिंतित
इंदौर कोरोना कहर में 42 नए संक्रमित मरीज सामने आए : 4 जनों की मौत से प्रशासन चिंतित

इंदौर । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी जिला इंदौर के डॉ. एम.पी. शर्मा की रिपोर्ट के अनुसार इंदौर में कल 19 जून 2020 को 42 नए पॉजिटिव संक्रमित मरीजों के आंकड़े सामने आए हैं, तथा रिपीट पॉजिटिव सैंपल संख्या 7 रही, वही अपर्याप्त, खारिज सैंपल संख्या 19 रही। कल प्राप्त निगेटिव सैंपल 1700 संख्या हैं। जिसमें से कल प्राप्त किए कुल सैंपल की संख्या 1427 रही एवं कल टेस्ट किए गए कुल सैंपल की संख्या 1768 रही। इसके साथ ही इंदौर में कल दिनांक तक पॉजिटिव मरीज़ो की कुल संख्या 4288 हो गई है। कल 4 व्यक्तियों की मौत हुई, जिसको मिलाकर कुल 193 संक्रमित मरीज़ो की मृत्यु हो चुकी हैं। कल 19 मरीज़ स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए है। जिससे कल तक कुल 3168 मरीज़ स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए गए है, साथ ही कल 22 व्यक्तियों को संस्थागत क्वारेंटाइन से डिस्चार्ज कर घर भेजा गया है। जिससे कल तक की कुल क्वारेंटाइन व्यक्तियों की संख्या 4274 हो गई। वही अभी तक प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट की संख्या 69609 हो गई हैं। रिपीट पॉजिटिव केस, अपर्याप्त, खारिज सैंपल संख्या के साथ एक बार फिर ज्यादा पॉजिटिव संक्रमित मरीजों की संख्या ने प्रशासन को चिंता में डाल दिया वही इंदौरी ने पुरे शहर में भीड़ बढ़ाकर घरों में रहे है लोगों की नींदे हराम कर दी। बाजारों की चहल-पहल देकर नहीं लगता है कि कभी इंदौर लॉकडाउन से गुजरा होगा...बढ़ती भींड कहीं पुन : शहर को लॉकडाउन की ओर इशारा तो नहीं कर रही हैं। 

इंदौर कोरोना कहर में 42 नए संक्रमित मरीज सामने आए : 4 जनों की मौत से प्रशासन चिंतित

● पालीवाल वाणी ब्यूरो-Sunil Paliwal, Anil Bagora...✍️

? Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें नाम/पता/गांव अथवा/शहर की जानकारी व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news लिखकर भेजें... 09977952406-09827052406

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें