📅 Tuesday, 29 September 2026 | 11:37 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,529.07 ▼ -1,366.63 (-1.85%) • निफ्टी 50: 22,716.20 ▼ -424.30 (-1.83%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,450 • 🥈 चांदी (1kg): ₹229,200 • 🌤️ उज्जैन: 25°C (हल्के बादल)
देश-विदेश

चीन में भूकंप ने मचाई तबाही : 46 लोगों की मौत, बड़ी-बड़ी इमारतें हुईं जमींदोज

📅 06 September 2022, 10:46 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
चीन में भूकंप ने मचाई तबाही : 46 लोगों की मौत, बड़ी-बड़ी इमारतें हुईं जमींदोज
चीन में भूकंप ने मचाई तबाही : 46 लोगों की मौत, बड़ी-बड़ी इमारतें हुईं जमींदोज

चीन : सोमवार को आये भीषण भूकंप में अब तक 46 लोगों की मौत हो चुकी है और कई इलाकों में भारी बर्बादी का मंजर दिख रहा है। भूकंप से सबसे ज्यादा नुकसान सिचुआन प्रांत (Sichuan Province) में हुआ है। सिचुआन प्रांत में 6.8 की तीव्रता वाले भूकंप ने तबाही मचा दी। भूकंप के झटके इतने जोरदार थे कि बड़ी बड़ी इमारतें भी इसके झटके झेल नहीं सके।

इसकी वजह से यहां कई इमारतें मलबे में तब्दील हो गईं, जिसके नीचे कई लोग दब गये। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि भूकंप का केंद्र लुडिंग काउंटी था और 10 किलोमीटर (6 मील) की गहराई में केंद्रित था।

कितनी हुई तबाही : बीजिंग के समयानुसार भूकंप दोपहर 12 बजकर 52 मिनट पर आया था। इससे सिचुआन प्रांत में जगह-जगह इमारतें धंस गईं और बिजली के खंभे टूटने से कई हजार घरों में बिजली गुल हो गई। राहत और बचाव के लिए करीब फायर ब्रिगेड की 1100 टीमें लगाई गई हैं। इसके साथ 50 सदस्यीय आपातकालीन बचाव दल भी भी तैनाती कर दी गई है। राहत और बचाव के लिए हेलीकॉप्टर की भी मदद ली जा रही है।

बड़ी-बड़ी इमारतें हुईं जमींदोज

चीन में सोमवार को सिचुआन प्रांत में 6.8 की तीव्रता वाला भूकंप आया. भूकंप इतना जोरदार था कि शहर की बड़ी-बड़ी इमारतें भी भूकंप के झटके को सहन नहीं कर सकीं और पल भर में जमीदोज हो गईं. सिचुआन में भूकंप से हर तरफ तबाही और बर्बादी का मंजर नजर आ रहा है. जानकारी के मुताबिक कहीं इमारतों का मलबा नजर आ रहा है तो कहीं सड़कों पर दरारें पड़ी दिख रही हैं. जगह-जगह से चट्टानें भी टूटकर सड़कों पर गिर गईं . इमारतों के मलबे में कई लोगों के दबने की खबर है.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें