📅 Friday, 25 September 2026 | 03:23 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,852.68 ▼ -975.52 (-1.30%) • निफ्टी 50: 23,113.60 ▼ -333.20 (-1.42%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,680 • 🥈 चांदी (1kg): ₹243,200 • 🌤️ उज्जैन: 31°C (हल्के बादल)
स्वास्थ्य

Beauty Tips : क्या आपके चेहरे का खो गया है निखार?, तो बस बेसन में ये चीज मिलाकर लगा लें और फिर देखें कमाल!

📅 15 September 2023, 07:39 PM • ✍️ Pushplata • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Beauty Tips : क्या आपके चेहरे का खो गया है निखार?, तो बस बेसन में ये चीज मिलाकर लगा लें और फिर देखें कमाल!
Beauty Tips : क्या आपके चेहरे का खो गया है निखार?, तो बस बेसन में ये चीज मिलाकर लगा लें और फिर देखें कमाल!

Besan Scrub For Face: हर कोई चाहता है कि उसकी त्वचा चमकदार और दाग-धब्बों से मुक्त हो। इसके लिए लोग स्किन केयर रूटीन फॉलो करते हैं और स्क्रब का भी इस्तेमाल करते हैं। अगर आप भी अपनी त्वचा को बेदाग और चमकदार बनाए रखना चाहते हैं तो घरेलू चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। बेसन को चेहरे पर लगाने से त्वचा में चमक आ सकती है साथ ही इससे रंगत भी निखरती है। बेसन का इस्तेमाल स्क्रब के रूप में किया जा सकता है। बेसन से घर पर ही कई तरह के स्क्रब बनाए जा सकते हैं। आइए जानते हैं इसे कैसे बनाएं-

शहद और बेसन

एक बाउल में 1 चम्मच शहद, 2 चम्मच बेसन और थोड़ा सा नींबू का रस मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और करीब 20-25 मिनट बाद सामान्य पानी से धो लें। ऐसा हफ्ते में 2-3 बार करने से आपके चेहरे पर निखार आता है।

पपीता और बेसन

पपीते को मैश कर लें और इसमें 1 चम्मच शहद और 2 चम्मच बेसन मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। इससे चेहरे को करीब 7-8 मिनट तक स्क्रब करें और फिर पानी से धो लें। रोजाना ऐसा करने से आप अपने चेहरे के दाग-धब्बों से छुटकारा पा सकते हैं।

बेसन स्क्रब

एक बाउल में 2 चम्मच बेसन लें। अब इसमें 4-5 चम्मच गुलाब जल मिलाएं और पेस्ट बना लें। इससे अपने चेहरे को स्क्रब करें और करीब 7-8 मिनट बाद पानी से धो लें। रोजाना ऐसा करने से आपके चेहरे पर निखार आता है।

हल्दी और बेसन का स्क्रब

एक बाउल में 2 चम्मच बेसन, 1 चम्मच हल्दी पाउडर और दूध को अच्छी तरह मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर अच्छी तरह से लगाएं और 10-15 मिनट तक स्क्रब करें और फिर पानी से धो लें। ऐसा हफ्ते में 3-4 बार करने से असर दिखना शुरू हो जाएगा।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें