📅 Monday, 28 September 2026 | 10:45 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,771.72 ▼ -1,124.02 (-1.52%) • निफ्टी 50: 22,780.25 ▼ -360.25 (-1.56%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹147,420 • 🥈 चांदी (1kg): ₹229,800 • ☀️ उज्जैन: 25°C (साफ आसमान)
गुजरात

Grand Wedding : 18000 की थाली तो 7000 का इनविटेशन कार्ड!, इतनी महंगी शादी आपने शायद ही कभी देखी होगी.

📅 20 November 2021, 12:29 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Grand Wedding : 18000 की थाली तो 7000 का इनविटेशन कार्ड!, इतनी महंगी शादी आपने शायद ही कभी देखी होगी.
Grand Wedding : 18000 की थाली तो 7000 का इनविटेशन कार्ड!, इतनी महंगी शादी आपने शायद ही कभी देखी होगी.

गुजरात के जाने-माने उद्योगपति मौलेशभाई उकानी के बेटे जय की शादी मोरबी के एक उद्योगपति परिवार में हुई है। यह शादी राजकोट ही नहीं मगर गुजरात और पूरे भारत में एक चर्चा का विषय बनी हुई है। आज से 15 दिन या महीने पहले जब इसका इनविटेशन कार्ड बाटा गया उसी वक्त से यह शादी न्यूज़पेपर और न्यूज चैनलो मे भी छाई हुई है। एक खबर के मुताबिक इनके इनविटेशन कार्ड की कीमत ₹7000 रखी गई थी। इनविटेशन कार्ड के साथ काजू, किसमिस, चॉकलेट बादाम जैसी चीजें भी रखी हुई थी इनविटेशन कार्ड एक बडे से बक्से मे बनाया गया था। यानी इससे आप अंदाजा लगा सकते हो कि यह शादी कितनी भव्य रही होगी शादी के तस्वीरों से आप खुद ही अंदाजा लगा ले।

यह शादी 3 दिन तक पूरे जोरों शोरों के साथ चलेती रही। यह शादी जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में आयोजित की गई थी। जहां पर सबसे पहले तो मेहमानों का भव्य स्वागत किया गया था और उसके बाद मेहंदी की रसम रखी गई थी रात में रास गरबा रखे गए थे। गुजरात की शादी है तो गरबा होना आम बात थी है। दूसरे दिन बॉलीवुड के जाने-माने सिंगर सचिन और जिगर को बुलाया गया था। परिवारके लोग राजकोट से चार्टर्ड प्लेन में राजस्थान गया था।

वहां मेहमानों का स्वागत पटियाला बेंड से किया गया था उसके बाद रॉयल नगाड़े बजाए गए थे। मेहमानों को भी राजकोट से जोधपुर तक एक प्राइवेट प्लेन में लाया गया था। आपको बता दे की उम्मेद भवन पैलेस वही है जहां पर प्रियंका चोपड़ा की शादी हुई थी। इस होटल में 18000 की थाली मिलती है वही 500000 का रूम मिलता है। यह भारत ही नहीं पूरे विश्व की सबसे अच्छी और महंगी होटलों में से एक है।

शाम के 7:00 बजे की शादी का कार्यक्रम रखा गया था इसलिए करीब 4:00 बजे बाराती ऊट, घोडे, हाथी विंटेज कार बैंड के साथ लग्न मंडप की तरफ रवाना हुए थे। दोनों ने अग्नि को साक्षी मानके अपनी शादी की थी। शादी में गुजराती कलाकार, राजस्थानी कलाकार और बॉलीवुड से भी सिंगर बुलाए गए थे। पिछले 3 दिनों से उम्मेद भवन पैलेस में शादी की धूम मची हुई थी।  माना जाता है कि शादी में करोड़ों रुपए खर्च किए गए थे। शादी के तस्वीरों से आपको यह शादी की भव्यता का अंदाजा लग ही गया होगा।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें