📅 Monday, 16 November 2026 | 09:19 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 81,592.45 ▼ -286.95 (-0.35%) • निफ्टी 50: 25,250.85 ▲ +106.55 (+0.42%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹135,210 • 🥈 चांदी (1kg): ₹174,500 • ☀️ उज्जैन: 22°C (साफ आसमान)
गुजरात

कांग्रेस ने गुजरात में विधायक जिग्नेश मेवानी समेत 7 कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त

📅 08 July 2022, 02:19 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
कांग्रेस ने गुजरात में विधायक जिग्नेश मेवानी समेत 7 कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त
कांग्रेस ने गुजरात में विधायक जिग्नेश मेवानी समेत 7 कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त

गुजरात : कांग्रेस ने गुजरात विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले गुरुवार को विधायक जिग्नेश मेवानी समेत सात नेताओं को अपनी प्रदेश इकाई का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया। कांग्रेस ने जिग्नेश मेवानी समेत सात नेताओं को अपनी प्रदेश इकाई का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल के अनुसार, मेवानी के अलावा, विधायक ललित कागाथरा, विधायक रित्विक मकवाना, विधायक अंबरीश डेर और विधायक हिम्मत सिंह पटेल को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है।

इनके अलावा कादिर पीरजादा और इंद्रविजय सिंह गोहिल को भी गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। जगदीश ठाकोर गुजरात प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष हैं। बता दें कि राज्य में नवंबर-दिसंबर में विधानसभा चुनाव होना है। ऐसे में राजनीतिक पार्टियां पूरे दमखम के साथ तैयारी में जुटी हुई है।

कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के लिए भी कई पदाधिकारियों की नियुक्ति की गयी है और शशिकांत सेंथिल को वार-रूम का प्रमुख बनाया गया है। विधायक प्रियंक खड़गे को कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस के संचार और सोशल मीडिया विभाग का प्रमुख बनाया गया है। कर्नाटक में अगले साल के मध्य में विधानसभा चुनाव होना है।

Congress President has approved the proposal of the appointment of Working Presidents of Gujarat Pradesh Congress Committee with immediate effect

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें