📅 Thursday, 22 October 2026 | 08:19 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,249.39 ▼ -603.51 (-0.82%) • निफ्टी 50: 22,687.65 ▼ -201.25 (-0.88%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹142,670 • 🥈 चांदी (1kg): ₹204,500 • ☀️ उज्जैन: 27°C (साफ आसमान)
दिल्ली

आप की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के मामले में मुख्यमंत्री की मौन चुप्पी क्यों...!

📅 16 May 2024, 10:32 PM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
आप की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के मामले में मुख्यमंत्री की मौन चुप्पी क्यों...!
आप की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के मामले में मुख्यमंत्री की मौन चुप्पी क्यों...!

नई दिल्ली. दिल्ली पुलिस की टीम आप की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के घर से निकल गई. चार घंटे से भी जयादा समय रुकने के बाद पुलिस की टीम उनके आवास से निकली. अभी साफ नहीं है कि स्वाति मालीवाल की तरफ से शिकायत दी गयी है या नहीं.

दिल्ली पुलिस के अफसर दोपहर 1 बजकर 50 मिनट पर यहां आए थे. स्वाति मालीवाल के फ्लैट की टावर के बाहर सीआरपीएफ के 4-5 जवानों को तैनात किया गया था. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के लिए स्वाति मालीवाल का मामला गले की हड्डी बनता जा रहा है.

गुरुवार यानी 16 मई 2024 को दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ में इंडिया गठबंधन की संयुक्त प्रेस वार्ता की. इस प्रेस वार्ता में वहां मौजूद पत्रकारों ने केजरीवाल से स्वाति मालीवाल को लेकर सवाल किया. इस पर केजरीवाल ने चुप्पी साध ली और माइक सपा अखिलेश यादव की तरफ बढ़ा दिया.

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने केजरीवाल का बचाव करते हुए कहा कि उससे ज्यादा जरुरी चीजें और भी हैं. कागज हमने निकाल ली है. भाजपाई किसी के सगे नहीं हैं. इसके बाद भी जब पत्रकारों ने स्वाती मालीवाल के बारे में सवाल पूछना बंद नहीं किया, तो केजरीवाल ने बिना कोई जवाब दिए माइक आप सांसद संजय सिंह के सामने खिसका दिया.

संजय सिंह ने मामले पर सीधे कोई जवाब दिए बिना बात को विरोध- प्रदर्शन कर रही महिला पहलवानों के समर्थन के दौरान मालीवाल के साथ दिल्ली पुलिस की बदसलूकी की तरफ मोड़ दी. वह मालीवाल के साथ उनकी बैठक और आगे की कार्रवाई के बारे में पूछे गए सवालों को टाल गए.

हालांकि, उन्होंने कहा कि भाजपा को मणिपुर में महिलाओं पर किये गये अत्याचार, प्रज्वल रेवन्ना के सेक्स स्कैंडल, महिला पहलवानों की प्रताड़ना और हथरस तथा उन्नाव की घटनाओं पर भी जवाब देने चाहिए. दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने 13 मई 2024 को आरोप लगाया था कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आधिकारिक आवास पर उनके निजी सचिव विभव कुमार ने उनके साथ बदसलूकी की थी.

घटना मुख्यमंत्री आवास के अंदर होने और उनके निजी सचिव का नाम इसमें शामिल होने के कारण विपक्ष को अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मोर्चा खोलने के लिए बड़ा हथियार मिल गया.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें