📅 Thursday, 22 October 2026 | 05:19 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,249.39 ▼ -603.51 (-0.82%) • निफ्टी 50: 22,687.65 ▼ -201.25 (-0.88%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹143,090 • 🥈 चांदी (1kg): ₹206,700 • ☀️ उज्जैन: 29°C (साफ आसमान)
दिल्ली

21 अगस्त को क्या रहेगा भारत बंद? क्या खुलेगा और कौन सी सेवाएं रहेंगी बाधित

📅 21 August 2024, 01:57 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
21 अगस्त को क्या रहेगा भारत बंद? क्या खुलेगा और कौन सी सेवाएं रहेंगी बाधित
21 अगस्त को क्या रहेगा भारत बंद? क्या खुलेगा और कौन सी सेवाएं रहेंगी बाधित

नई दिल्ली.

आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति ने अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) आरक्षण के संबंध में सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले के विरोध में  21 अगस्त 2024 बुधवार को भारत बंद की घोषणा की है. राजस्थान भर में एससी/एसटी समुदायों से महत्वपूर्ण समर्थन पाने वाले इस बंद में देश भर से व्यापक भागीदारी की उम्मीद है.

अधिकारियों को विरोध प्रदर्शन के दौरान कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं. सुप्रीम कोर्ट के राज्यों को एससी और एसटी ग्रुप में उप-वर्गीकरण (सब-क्लासिफिकेशन) की परमिशन देने के फैसले ने व्यापक विवाद को जन्म दिया है. इस फैसले का उद्देश्य सबसे ज्यादा जरूरतमंद लोगों को आरक्षण देने को प्राथमिकता देना है, लेकिन अलग-अलग सामाजिक और राजनीतिक संगठनों ने इसका कड़ा विरोध किया है.

अशांति की संभावना को देखते हुए, देश भर में पुलिस बलों ने अपनी उपस्थिति बढ़ा दी है, खासकर संवेदनशील माने जाने वाले जिलों में. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई गई, जिसमें संभागीय आयुक्त, जिला मजिस्ट्रेट और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी शामिल हुए.

क्या रहेगा बंद और क्या रहेगा खुला?

आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति ने विरोध के साथ एकजुटता दिखाने के लिए सभी व्यापारिक प्रतिष्ठानों को बंद करने का आह्वान किया है. हालांकि, टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, यह अनिश्चित है कि क्या देश भर के बाजार इसका पालन करेंगे, क्योंकि बाजार समितियों की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. हालांकि बंद के कारण सार्वजनिक परिवहन और निजी क्षेत्र के परिचालन में व्यवधान उत्पन्न होने की आशंका है, लेकिन एम्बुलेंस जैसी आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी.

अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बंद के आह्वान के बावजूद सरकारी कार्यालय, बैंक, स्कूल, कॉलेज और पेट्रोल पंप खुले रहेंगे. इसके अलावा, चिकित्सा देखभाल, पेयजल, सार्वजनिक परिवहन, रेल सेवाएं और बिजली आपूर्ति सहित आपातकालीन सेवाएं चालू रहेंगी.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें