📅 Friday, 18 September 2026 | 06:35 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,314.59 ▲ +310.79 (+0.42%) निफ्टी 50: 23,270.60 ▲ +152.00 (+0.66%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹156,070 🥈 चांदी (1kg): ₹247,800 ☀️ उज्जैन: 22°C (साफ आसमान)
दिल्ली

8वें वेतन आयोग के लागू होने का इंतजार : केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में जुलाई 2026 से 3% वृद्धि संभव

📅 04 August 2026, 12:45 AM ✍️ paliwalwani ⏱️ 7 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
8वें वेतन आयोग के लागू होने का इंतजार : केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में जुलाई 2026 से 3% वृद्धि संभव
8वें वेतन आयोग के लागू होने का इंतजार : केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में जुलाई 2026 से 3% वृद्धि संभव

नई दिल्ली. 8 वें वेतन आयोग के लागू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे केंद्र सरकार के कर्मचार‍ियों को सौगात म‍िलने जा रही है. 7वें वेतन आयोग के तहत उनकी सैलरी बढ़ने वाली है. सरकार जल्द ही महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी का ऐलान करने वाली है.डीए तीन फीसदी बढ़ेगा.

कर्मचारियों के महंगाई भत्ते यानी DA में एक बार फिर इजाफा करने की तैयारी

आठवें वेतन आयोग का इंतजार कर रहे केंद्र सरकार के लाखों कर्मचार‍ियों और पेंशनभोग‍ियों के ल‍िए खुशखबरी. ताजा महंगाई आंकड़ों और तमाम मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते यानी DA में एक बार फिर इजाफा करने की तैयारी कर चुकी है. जुलाई 2026 के लिए महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी होने की पूरी संभावना है. इस नई बढ़ोतरी के बाद, कर्मचारियों को मिलने वाला कुल महंगाई भत्ता उनके मूल वेतन यानी बेस‍िक सैलरी के 60 प्रतिशत से बढ़कर 63 फीसदी पर पहुंच जाएगा. इतना ही नहीं, पेंशन पाने वालों को भी इसका फायदा म‍िलने जा रहा है.

12 महीनों के औसत आंकड़े को अपना मुख्य आधार बनाती 

श्रम मंत्रालय की ओर से हाल ही में जारी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के आंकड़ों के आधार पर डीए में 3 फीसदी के उछाल की संभावना जताई जा रही है. जून के लिए जो कंजूमर प्राइस इंडेक्‍स आया है, उसमें 1.1 अंक की महत्वपूर्ण वृद्धि दर्ज की गई है, जिसके बाद यह सूचकांक उछलकर 151.9 अंक के स्तर पर पहुंच गया है. सरकार जब भी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता तय करती है, तो वह किसी एक महीने के आंकड़े के बजाय पिछले पूरे 12 महीनों के औसत आंकड़े को अपना मुख्य आधार बनाती है. इस वृद्धि के बाद, जुलाई 2025 से लेकर जून 2026 तक के 12 महीनों का औसत AICPI-IW आंकड़ा 149.54 के स्तर पर आकर टिक गया है. यह बता रहा है क‍ि कम से कम तीन फीसदी की बढोत्‍तरी तो होगी ही.

कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को महंगाई से राहत दिलाने के लिए हर साल दो बार डीए

केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को महंगाई से राहत दिलाने के लिए हर साल दो बार डीए बढ़ाती है. हर साल 1 जनवरी और 1 जुलाई से इसे पूरे देश में प्रभावी माना जाता है. जुलाई 2026 में के ल‍िए जो संशोधन हो रहा है, उसके ल‍िए सातवें वेतन आयोग में स्‍पष्‍ट फॉर्मूला है. इस फॉर्मूले के तहत जब 149.54 (आधार वर्ष 2016 के अनुसार) के 12 महीने के औसत मूल्य को कैलकुलेशन में रखा जाता है, तो कर्मचारियों का कुल महंगाई भत्ता लगभग 63.7 प्रतिशत के करीब बैठता है.

लेकिन सरकार के पुराने नियमों के मुताबिक, महंगाई भत्ते का अंतिम प्रतिशत तय करते समय डेसिमल के बाद आने वाले अंकों को पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिया जाता है. इसलिए, 63.7% को राउंड ऑफ करके 63% माना जाएगा, जिसका सीधा अर्थ है कि मौजूदा 60% डीए में ठीक 3% की एक नई और ठोस वृद्धि होने जा रही है.

कर्मचार‍ियों की टेक होम सैलरी बढ़ जाएगी

3 प्रतिशत की बढ़ोतरी से कर्मचार‍ियों की टेक होम सैलरी बढ़ जाएगी. चूंकि महंगाई भत्ते की गणना हमेशा कर्मचारी के बेस‍िक पे के आधार पर की जाती है, इसलिए हर कर्मचारी को उसके वेतनमान के अनुसार अलग-अलग फायदा होगा. जैसे अगर किसी एंट्री-लेवल या निचले स्तर के सरकारी कर्मचारी का मूल वेतन 18,000 रुपये प्रति माह है, तो 3 प्रतिशत की डीए बढ़ोतरी के बाद उसकी मासिक सैलरी में सीधे तौर पर 540 रुपये का इजाफा हो जाएगा.

इसी तरह, यदि किसी मध्यम स्तर के अधिकारी का मूल वेतन 30,000 रुपये है, तो उसके खाते में हर महीने 900 रुपये अतिरिक्त आएंगे. वहीं, यदि किसी वरिष्ठ अधिकारी का बेसिक पे 50,000 रुपये प्रति माह है, तो इस 3 प्रतिशत डीए हाइक के लागू होने से उसे हर महीने 1,500 रुपये का सीधा वित्तीय लाभ प्राप्त होगा, जो वार्षिक आधार पर एक बहुत ही बड़ी और सम्मानजनक राशि बन जाती है, जिससे उसे अपने परिवार का खर्च चलाने में काफी अतिरिक्त मदद मिलेगी.

​AICPI इंडेक्स और DA गणना के मुख्य आंकड़े:

  • जून 2026 AICPI-IW इंडेक्स: 151.9
  • ​12 महीनों का औसत AICPI-IW: 148.65
  • ​गणना के अनुसार कुल DA: 63.76% (राउंड ऑफ होकर 63%)
  • ​वर्तमान DA दर (जनवरी 2026 से): 60%
  • ​संभावित वृद्धि: 3%
  • ​प्रभावी तिथि: 1 जुलाई 2026
  • कैसे होती है महंगाई भत्ते की गणना?

  • ​7वें वेतन आयोग (7th Pay Commission) के नियमों के अनुसार, कर्मचारियों को मिलने वाला महंगाई भत्ता पिछले 12 महीनों के AICPI-IW आंकड़ों के औसत के आधार पर तय किया जाता है। केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते की गणना करने का एक फॉर्मूला है।
  • फॉर्मूला है : 7वां सीपीसी डीए% = [{पिछले 12 महीनों के लिए एआईसीपीआई-आईडब्ल्यू (आधार वर्ष 2001=100) का 12 महीने का औसत – 261.42}/261.42×100]
  • 📲

    पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

    ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

    चैनल से जुड़ें →

    संबंधित खबरें

    सभी देखें →
    WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें