📅 Saturday, 12 September 2026 | 09:41 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,781.76 ▼ -120.84 (-0.16%) निफ्टी 50: 23,398.10 ▼ -79.70 (-0.34%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹147,860 🥈 चांदी (1kg): ₹218,600 🌧️ उज्जैन: 24°C (वर्षा / बूंदाबांदी)
दिल्ली

बुजुर्ग दंपत्ति को बंधक बना कर लुटा, जाते समय 500 रुपये देकर छुए पैर और बोले- 6 महीने में लौटा देंगे पूरा पैसा

📅 02 September 2021, 12:32 PM ✍️ Paliwalwani ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
बुजुर्ग दंपत्ति को बंधक बना कर लुटा, जाते समय 500 रुपये देकर छुए पैर और बोले- 6 महीने में लौटा देंगे पूरा पैसा
बुजुर्ग दंपत्ति को बंधक बना कर लुटा, जाते समय 500 रुपये देकर छुए पैर और बोले- 6 महीने में लौटा देंगे पूरा पैसा

गाजियाबाद के राजनगर में बुजुर्ग कारोबारी और उनकी पत्नी को बंधक बनाकर लूटपाट करने का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। राजनगर सेक्टर-9 में पूर्व मेयर आशु वर्मा की कोठी के पास बुजुर्ग दंपती सुरेंद्र वर्मा और उनकी पत्नी अरुणा वर्मा रहते हैं। पूर्व में बुलंदशहर रोड औद्योगिक क्षेत्र में उनकी फैक्टरी थी, जो उन्होंने बंद कर दी थी। 

सुरेंद्र वर्मा की तीन शादीशुदा बेटियां हैं, जो विदेश में रहती हैं। सोमवार की रात करीब साढ़े तीन बजे चार नकाबपोश हथियारबंद बदमाशों ने गैस कटर से लोहे का गेट काटा और फिर शीशा तोड़कर उनके घर में घुस गए। 

एक बदमाश के हाथ में तमंचा और तीन बदमाशों के हाथ में चाकू थे। दंपती को बंधक बनाकर बदमाशों ने डेढ़ लाख रुपए और चार लाख के जेवर लूट लिए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची कविनगर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। लुटेरों ने सारा सामान बांधने के बाद जाने से पहले बुजुर्ग दंपति के पैर छूकर माफी मांगी। उन्होंने कहा कि हमें माफ कर दीजिए। हम छह महीने बाद पैसे और जेवर लौटा देंगे। उन्होंने जाते वक्त दंपती को 500 रुपये भी दिए।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें