📅 Sunday, 04 October 2026 | 02:30 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 71,909.70 ▼ -570.59 (-0.79%) • निफ्टी 50: 22,421.95 ▼ -198.50 (-0.88%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,340 • 🥈 चांदी (1kg): ₹227,200 • ☀️ उज्जैन: 33°C (साफ आसमान)
दिल्ली

टीचर ने बच्ची को पहली मंजिल से फेंका : टीचर के खिलाफ केस दर्ज

📅 20 December 2022, 01:26 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
टीचर ने बच्ची को पहली मंजिल से फेंका : टीचर के खिलाफ केस दर्ज
टीचर ने बच्ची को पहली मंजिल से फेंका : टीचर के खिलाफ केस दर्ज

दिल्ली : एक महिला टीचर गीता देशवाल ने शुक्रवार को एक बच्ची को दिल्ली स्कूल की पहली मंजिल से फेंक दिया. बच्ची हिंदूराव अस्पताल में भर्ती है. उसके सिर में चोट आई है. चश्मदीद के बयान के आधार पर टीचर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है.

मीडिया रिपोर्ट्स में इस स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के बयान सामने आए हैं. एक ने कहा कि यह टीचर पहले भी स्टूडेंट्स से मारपीट कर चुकी है, लेकिन इस पर कोई एक्शन नहीं लिया गया.

घायल छात्रा ने बताया टीचर ने मुझे कैंची से मारा और मेरे बाल खींचे, फिर मुझे स्कूल की पहली मंजिल से फेंक दिया. मैंने कुछ भी गलत नहीं किया था. DCP श्वेता चौहान ने बताया मॉडल बस्ती में प्राथमिक विद्यालय की टीचर ने बच्ची को कैंची से मारा और फिर स्कूल की पहली मंजिल से धक्का दे दिया. हमने टीचर के खिलाफ एक्शन लिया है. मैं स्कूल का सर्वे करने आई थी. बच्ची फिलहाल ठीक है.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें