📅 Monday, 28 September 2026 | 10:45 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,771.72 ▼ -1,124.02 (-1.52%) • निफ्टी 50: 22,780.25 ▼ -360.25 (-1.56%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹147,420 • 🥈 चांदी (1kg): ₹229,800 • ☀️ उज्जैन: 25°C (साफ आसमान)
दिल्ली

कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर : वेतन-पेंशन का भुगतान : जल्द होगा 5 महीने के एरियर

📅 03 February 2023, 11:19 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर : वेतन-पेंशन का भुगतान : जल्द होगा 5 महीने के एरियर
कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर : वेतन-पेंशन का भुगतान : जल्द होगा 5 महीने के एरियर

नई दिल्ली : 

कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर है। जल्दी उन्हें वेतन और पेंशन का भुगतान किया जाएगा। इसके लिए 2000 करोड़ पर जारी किए गए हैं। कर्मचारियों को जनवरी महीने तक के वेतन मिल सके, इसके लिए यह राशि जारी की गई है। वही उप मुख्यमंत्री द्वारा अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की गई थी। जिसके बाद राशि को जारी किया गया है।

महीनों तक नहीं मिला वेतन

मामले में दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का कहना है कि बीजेपी शासित सरकार ने MCD में हमेशा कर्मचारियों के हितों की उपेक्षा की गई है। एमसीडी के कर्मचारियों को महीनों तक वेतन नहीं मिला है। चुनाव से पहले सीएम अरविंद केजरीवाल द्वारा उन्हें गारंटी दी गई थी कि उन्हें समय से वेतन का लाभ दिया जाएगा। हम उस गारंटी को पूरा कर रहे हैं।

उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि कर्मचारियों से किया अपना वादा केजरीवाल सरकार ने निभाया है और एमसीडी के कर्मचारियों के वेतन और फंड के लिए 2000 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि एक हिस्सा भी जारी किया गया जबकि 2 से 3 दिनों में अतिरिक्त ₹460 करोड़ रुपए जारी किए जाएंगे।

बता दे कि कर्मचारियों को सितंबर से सैलरी नहीं मिल रही है। ऐसे में कर्मचारियों को 5 महीने के वेतन का भुगतान किया जाएगा। इसके साथ ही कर्मचारियों के खाते में 50 से 60 हजार रुपए देखने को मिलेंगे।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें