📅 Saturday, 12 September 2026 | 10:39 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,781.76 ▼ -120.84 (-0.16%) निफ्टी 50: 23,398.10 ▼ -79.70 (-0.34%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹147,860 🥈 चांदी (1kg): ₹218,600 🌧️ उज्जैन: 23°C (वर्षा / बूंदाबांदी)
दिल्ली

ब्रांडेड शराब की कीमतों में छूट : दामों में छूट के बाद शराब की दुकानों पर लगी लंबी कतारें

📅 13 February 2022, 01:32 PM ✍️ Paliwalwani ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
ब्रांडेड शराब की कीमतों में छूट : दामों में छूट के बाद शराब की दुकानों पर लगी लंबी कतारें
ब्रांडेड शराब की कीमतों में छूट : दामों में छूट के बाद शराब की दुकानों पर लगी लंबी कतारें

 दिल्ली के कई इलाकों में शराब की दुकानों पर शनिवार को शराब पीने वालों की लंबी कतारें देखी गईं क्योंकि कुछ दुकानों ने विभिन्न ब्रांड की शराब पर छूट की पेशकश की थी।

इन इलाकों में थी छूट

राजधानी के जहांगीरपुरी, शाहदरा और मयूर विहार सहित कई अन्य इलाकों में शराब की दुकानों ने कुछ ब्रांड पर 35 प्रतिशत तक की छूट की पेशकश की।

मार्च के अंत तक खत्म करना है स्टॉक

पूर्वी दिल्ली में शराब की दुकान के एक कर्मचारी ने कहा कि शराब की दुकानों को मार्च के अंत तक अपना स्टॉक खत्म करना होगा क्योंकि नए वित्त वर्ष में लाइसेंस का नवीनीकरण होगा। आबकारी विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि शादी के मौसम और सप्ताहांत जैसे कई अन्य कारणों से कतारें लंबी देखी गयी ।शराब कारोबार के एक जानकार ने बताया कि रेट में कटौती से लोगों ने बड़ी मात्रा में शराब खरीदी।

 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें