प्रियंका गांधी का रायबरेली में दूसरे दिन का कार्यक्रम रद्द : लौट रही हैं दिल्ली, कांग्रेस में हलचल मची...!
दिल्ली. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का रायबरेली में दूसरे दिन का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है. वह आज सुबह 7ः30 बजे भुयेमऊ गेस्ट हाउस से सीधा लखनऊ एयरपोर्ट के लिए रवाना हुईं. सुबह लगभग 9 बजे वह दिल्ली के लिए रवाना होंगी. प्रियंका गांधी को आज अमेठी भी जाना था लेकिन वह कल देर शाम ही अमेठी निकल गई थीं. बता दें कि यूपी की राजधानी लखनऊ में दो दिन का समय बिताने के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी रविवार को अपनी मां के संसदीय क्षेत्र रायबरेली के दौरे पर पहुंची थी. पहले दिन उन्होंने यहां लोगों से मुलाकात की. रायबरेली जिले में बॉर्डर पर प्रवेश करते ही प्रियंका गांधी ने सबसे पहले चूरूवा स्थित हनुमान मंदिर पर अपना मत्था टेका और पूजा-अर्चना की. मंदिर के पुजारी से आशीर्वाद भी लिया. अचानक प्रियंका गांधी का रायबरेली में दूसरे दिन का कार्यक्रम रद्द होने से कांग्रेस की राजनीति में कुछ बड़ा होने वाला कदम भी माना जा रहा हैं, अचानक कार्यक्रम रद्द होने से कांग्रेस में काफी हलचल मची...!
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
₹60 से ₹70 प्रति किलो तक पहुंची कीमत : सिर्फ ₹35 किलो मिलेगा प्याज : मंहगाई ने तोड़ी जनता की कमर गरीबों का प्याज हुआ गरीबों से दूर