📅 Thursday, 22 October 2026 | 03:04 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,321.49 ▼ -531.41 (-0.72%) • निफ्टी 50: 22,645.75 ▼ -243.15 (-1.06%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹144,040 • 🥈 चांदी (1kg): ₹207,500 • 🌤️ उज्जैन: 31°C (हल्के बादल)
दिल्ली

विश्व पुस्तक मेले में हुआ इक चेहरा ख़्याल में का विमोचन

📅 02 February 2025, 01:17 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
विश्व पुस्तक मेले में हुआ इक चेहरा ख़्याल में का विमोचन
विश्व पुस्तक मेले में हुआ इक चेहरा ख़्याल में का विमोचन

नई दिल्ली. विश्व पुस्तक मेला 2025 का आयोजन भारत मण्डपम में हो रहा है. इसके प्रथम दिन हॉल 2 स्थित संस्मय प्रकाशन के स्टॉल एन 09 पर लेखक सुनील नील की पुस्तक ‘इक चेहरा ख़्याल में’ का विमोचन सुप्रसिद्ध साहित्यकार हीरालाल नागर, इंदौर के सांसद शंकर लालवानी, मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’, कर्मचारी राज्य बीमा निगम मुख्यालय के महेश कुमार, कर्मचारी राज्य बीमा निगम, अलीगढ़ के विवेक कुमार, कर्मचारी राज्य बीमा निगम इंदौर के उप निदेशक दीपक कुमार ने किया.

लोकार्पण के अवसर पर सांसद श्री लालवानी ने बधाई देते हुए पुस्तक को प्रेमी मन की अवधारणा बताया. इस मौके पर संस्मय प्रकाशन की संस्थापक शिखा जैन, निदेशक भावना शर्मा, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी मुम्बई हेमचंद्र, विकास कुमार, मानसिंह, अभिषेक आदि मौजूद रहे.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें