📅 Saturday, 12 September 2026 | 04:48 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,781.76 ▼ -120.84 (-0.16%) निफ्टी 50: 23,398.10 ▼ -79.70 (-0.34%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹147,860 🥈 चांदी (1kg): ₹218,600 ⛈️ उज्जैन: 27°C (गरज के साथ बारिश)
दिल्ली

कांग्रेस एक्शन में अब कोई युवा पार्टी नहीं छोड़ेगा : हार्दिक का तोड़, पाटीदार नेता नरेश पटेल होंगे कांग्रेस में शामिल

📅 20 May 2022, 09:17 AM ✍️ Paliwalwani ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
कांग्रेस एक्शन में अब कोई युवा पार्टी नहीं छोड़ेगा : हार्दिक का तोड़, पाटीदार नेता नरेश पटेल होंगे कांग्रेस में शामिल
कांग्रेस एक्शन में अब कोई युवा पार्टी नहीं छोड़ेगा : हार्दिक का तोड़, पाटीदार नेता नरेश पटेल होंगे कांग्रेस में शामिल

नई दिल्ली : गुजरात में हार्दिक पटेल (Hardik Patel in Gujarat) के कांग्रेस (Congress) छोडऩे के बाद कांग्रेस एक्शन में आ गई है। सोनिया गांधी ने गुजरात कांग्रेस की अहम बैठक बुलाई है। बैठक में प्रदेश के सभी पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है। इस बीच सोनिया ने कहा कि पार्टी में युवा नेता काफी अहम भूमिका निभाएंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि अब ऐसे प्रयास किए जाएं कि कोई भी युवा पार्टी नहीं छोड़े।

हार्दिक का तोड़, पाटीदार नेता नरेश पटेल होंगे कांग्रेस में शामिल

कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले हार्दिक पटेल ने आज शाम को पत्रकार वार्ता बुलाई है, जिसमें वे अगली रणनीति का ऐलान करेंगे। इससे पहले माना जा रहा था कि वे भाजपा में शामिल हो सकते हैं, लेकिन अब तक भाजपा की ओर से इस पर कोई टिप्पणी नहीं की गई है। उधर हार्दिक के कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद पार्टी पाटीदार समुदाय के बड़े नेता नरेश पटेल को कांग्रेस में शामिल करेगी।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें