Gas Cylinder का नया Rate : LPG Cylinder हुआ 115 रुपया सस्ता
LPG Cylinder New Rate : आज फिर से गैस सिलेंडर के दाम में इजाफा कर दिया है। हर महीने की पहली तारीख को पेट्रोल-डीजल से लेकर गैस सिलेंडर और ATF के दाम में बदलाव होता है। इस बार कमर्शियल गैस सिलेंडर के रेट में 115 रुपये की कमी की गई है। वहीं घरेलू गैस सिलेंडर के दाम अभी भी वही है।
जून के बाद से 7वीं बार आई कमी
अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा कीमतों में कमी आने के साथ जून के बाद से कमर्शियल एलपीजी की कीमतों में यह 7वीं कमी है। कुल मिलाकर, दरों में ₹610 प्रति 19-किलोग्राम सिलेंडर की कमी आई है। कीमतों में इस नए संशोधन के साथ 19 किलो के कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 1,859 रुपये के बजाय 1,744 होगी।
ये हैं मेट्रो शहर में कमर्शियल एलपीजी के नए रेट
कोलकाता में 19 किलोग्राम के कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत ₹1959.00 के बजाय ₹1,846 होगी, मुंबई में 19 किलोग्राम के कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत ₹1,811.50 के घटकर ₹1,696 हो जाएगी और चेन्नई में यह ₹1959.00 से कम होकर आज से ₹1,893 पर उपलब्ध रहेगी।
1 अक्टूबर 2022 को भी कम हुए थे रेट
1 अक्टूबर को भी कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम कम किए गए थे। ऐसा इसलिए है क्योंकि घरेलू रसोई गैस की दरें लागत से काफी कम थीं और अब अंतरराष्ट्रीय कीमतों में गिरावट के साथ वे ब्रेक ईवन पर हैं। दूसरी ओर, कमर्शियल एलपीजी दरों को काफी हद तक लागत के साथ जोड़ दिया गया है और इसलिए वे अंतरराष्ट्रीय कीमतों में वृद्धि और गिरावट के साथ आगे बढ़ रहे हैं।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
UPI पर लगने वाला MDR शुल्क : नए नियमों के तहत 2,000 रुपये से अधिक के लेनदेन पर केवल 1 लाख से ज्यादा मासिक कमाई वाले बड़े व्यापारियों पर 0.4% का शुल्क लागू होगा
दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को मारा थप्पड़ : प्रवेश वर्मा ने दी सफाई-जो हुआ, वो नहीं होना चाहिए था...!