📅 Sunday, 13 September 2026 | 10:37 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,781.76 ▼ -120.83 (-0.16%) निफ्टी 50: 23,398.10 ▼ -79.70 (-0.34%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹147,880 🥈 चांदी (1kg): ₹218,600 ⛈️ उज्जैन: 23°C (गरज के साथ बारिश)
दिल्ली

पिछले 24 घंटो मे 2 लाख से ज़्यादा केस, रोज रिकॉर्ड तोड़ रहे आकड़े - तीन राज्यों से सर्वाधिक 48% केस

📅 15 April 2021, 12:13 PM ✍️ Paliwalwani ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
पिछले 24 घंटो मे 2 लाख से ज़्यादा केस, रोज रिकॉर्ड तोड़ रहे आकड़े - तीन राज्यों से सर्वाधिक 48% केस
पिछले 24 घंटो मे 2 लाख से ज़्यादा केस, रोज रिकॉर्ड तोड़ रहे आकड़े - तीन राज्यों से सर्वाधिक 48% केस

नई दिल्ली । भारत में बेकाबू कोरोना की रफ्तार थमने का नाम ही नहीं ले रही है। देश में कोरोना के नए केस रोज रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना के 2 लाख से अधिक नए मामले सामने आए हैं, जबकि लगातार दूसरे दिन एक हजार से अधिक मौतें हुई हैं। वहीं, एक्टिव मामलों का आंकड़ा 14 लाख के पार पहुंच गया है। कोरोना के प्रतिदिन के आंकड़े खौफनाक हैं। 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2,00,739 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 1000 से अधिक मौतों के साथ कोविड से मरने वालों की कुल संख्या 1,73,123 हो गई है। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से लगातार पॉजिटिव मामले बढ़ने के मुकाबले कोविड-19 मरीजों के ठीक होने की दर में गिरावट दर्ज की जा रही है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुरुवार (15 अप्रैल 2021) सुबह 8 बजे जारी किए गए कोरोना के आंकड़ें...

पिछले 24 घंटे में आए कुल नए केस: 2,00,739

पिछले 24 घंटे में हुई कुल मौतें: 1,038

पिछले 24 घंटे में कुल ठीक हुए:  93,528

भारत में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा-  1,40,74,564

भारत में कोरोना से मरने वालों का कुल आंकड़ा- 1,73,123

भारत में अब तक ठीक हुए मरीजों की संख्या-1,24,29,564 

भारत में अब कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या- 14,71,877

भारत में कुल वैक्सीनेशन- 11,44,93,238

जिसमे कुल केस के 48% केस सिर्फ़ तीन राज्यों से है है जिसमे महाराष्ट्र (58952 केस), उत्तरप्रदेश (20510 केस), दिल्ली (17282 केस) शीर्ष पर है 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें