📅 Saturday, 14 November 2026 | 10:39 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 81,592.45 ▼ -286.95 (-0.35%) • निफ्टी 50: 25,144.30 ▼ -110.80 (-0.44%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹135,590 • 🥈 चांदी (1kg): ₹179,000 • ☀️ उज्जैन: 28°C (साफ आसमान)
दिल्ली

3 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी JEE Advanced 2021 परीक्षा

📅 27 July 2021, 12:55 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
3 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी JEE Advanced 2021 परीक्षा
3 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी JEE Advanced 2021 परीक्षा

नई दिल्ली. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने IIT में एडमिशन के लिए JEE Advanced 2021 परीक्षा की तारीख का ऐलान कर दिया है. जेईई एडवांस प्रवेश परीक्षा 3 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी. इससे पहले ये परीक्षा 3 जुलाई को होने वाली थी लेकिन कोरोना संकट को देखते हुए परीक्षा को स्थगित कर दिया गया था.

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ट्वीट करके जानकारी दी कि IIT में प्रवेश के लिए जेईई एडवांस 2021 की परीक्षा 03 अक्टूबर, 2021 को होगी. परीक्षा सभी कोविड-प्रोटोकॉल का पालन करते हुए आयोजित की जाएगी.

बता दें कि इस साल आईआईटी-खड़गपुर यह परीक्षा आयोजित कर रहा है. जेईई-एडवांस JEE-एडवांस प्रतिष्ठित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों IIT में प्रवेश के लिए आयोजित की जाने वाली परीक्षा है. जबकि जेईई-मेन्स JEE-Mains परीक्षा देश भर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें